उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला

उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला चंपावत जिले में प्रवासी ग्रामीणों की वापसी के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर स्कूल को फिर से खोला गया। चंपावत जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल, छात्रों की कमी के कारण तीन साल से बंद था, कोविड -19 महामारी के कारण अपने परिवारों के साथ घर लौटने वाले प्रवासीयों के अनुरोध पर शिक्षा विभाग द्वारा फिर से खोला जा रहा है।
“तीन साल पहले छात्रों की कमी के कारण बंद हुआ स्कूल, ग्रामीणों के अनुरोध पर फिर से खोल दिया गया है। अभिभावकों द्वारा लगभग 16 छात्रों को यहाँ दाखिला भी दिलाया गया है। ”भानु प्रताप सिंह, उप शिक्षा अधिकारी बाराकोट चंपावत ने कहा की हमें उम्मीद है कि भविष्य में छात्रों की संख्या और बढ़ेगी,
गाविनाडा गाँव की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि हमारे गाँव के कुछ बच्चे अन्य स्कूलों में जाने के लिए मजबूर थे, लेकिन जब प्रवासी अपने परिवारों के साथ गाँव लौटे तो हमने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से स्कूल को फिर से खोलने का अनुरोध किया।”
इस अनुरोध पर, चंपावत के जिला शिक्षा अधिकारी रमेश पुरोहित ने एक शिक्षक को नजदीकी स्कूल से गविनाड़ स्थानांतरित किया है ,कोविड -19 के कारण स्कूल इन दिनों बंद है, लेकिन जैसे ही सरकार स्कूलों को फिर से खोलने की मंजूरी देगी,यहाँ भी पड़ाई शुरू हो जाएगी
गाँव के रहने वाले बसंत वल्लभ जोशी ने कहा, “मैंने अपनी बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाया है। स्कूल को फिर से खोलना गाँव के बच्चों के पक्ष में है क्योंकि उन्हें पढ़ाई के लिए आस-पास के गाँवों में नहीं जाना पड़ेगा।
2 Comments
जगदीश चन्द्र जोशी
अच्छी जानकारी
mykhabaria
Dhnyawaad ji