हरिद्वार – महाकुंभ 2021 का पहला शाही स्नान आज
हरिद्वार में आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान चल रहा है हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर शाही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने दावा किया कि बुधवार रात 12 बजे से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान किया है।
संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया। सुबह 11 बजे से अखाड़ों के संत स्नान करेंगे। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान करेंगे।
महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है। देर रात से हाईवे जाम हैं और श्रद्धालु पैदल गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं। सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर जबरदस्त भीड़ लगी है।
श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सुबह 11:00 बजे से हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में संतों का शाही होगा। संतों के स्नान शुरू होने पर हरकी पैड़ी के घाटों पर श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया।
#WATCH: On the occasion of #MahaShivaratri, thousands of devotees throng to Haridwar's Har Ki Pauri ghat in Uttarakhand to take a holy dip in the early hours of the day pic.twitter.com/YFwWgFH3KY
— ANI (@ANI) March 11, 2021