खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    स्कूल के छात्रों का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता संदेश

    हल्द्वानी के प्रतिश्ठित टैगोर पब्लिक स्कूल पांडेय नेवार के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का संदेश दिया गया। स्कूल के छात्र और छात्राओं ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए हल्द्वानी के पीलीकोठी प्लाजियो इको टाउन क्षेत्र में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया। यह नुक्कड़ नाटक इको क्लब गतिविधि के अंतर्गत करवाया गया। इस मौके पर स्कूल के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा, इको क्लब के सदस्य व अध्यापिकाएं पूजा अधिकारी और पूनम जोशी, अन्य सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाएं, स्कूल के सभी सहयोगी व सदस्य मौजूद रहे।

  • अंतर्राष्ट्रीय ,  राष्ट्रीय

    जनरल रावत समेत सभी के पार्थिव शरीर आज दिल्ली आएंगे

    तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 13 लोगों की जान चली गई है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे लोकसभा और 12 बजे राज्यसभा में विमान हादसे पर वक्तव्य देंगे। तमिलनाडु में हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य सैन्य कर्मियों के निधन पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जनरल रावत के योगदान को याद किया। शोक जताने वालों में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री…

  • नैनीताल

    जिलाधिकारी ने खनन समिति की ली बैठक , जानिए क्या क्या लिए निर्णय

    हल्द्वानी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अब वाहन परिवर्तन, वाहन स्वामित्व परिवर्तन व वाहनांे का गेट परिवर्तन के साथ ही खनन नदियों मे निर्धारित सीमा मे वाहन पंजीकरण का निर्णय वन विभाग द्वारा ही आवश्यकता अनुसार लिया जायेगा। इसमे खनन समिति का कोई हस्तक्षेप एवं किसी तरह का प्रतिबंध नही होगा, ताकि खनन व्यवसाय से जुडे व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। शासन द्वारा वन निगम को खनन की यूजर एजेन्सी है उनके निर्णय को सुदृढ करने व जनहित मे यह निर्णय समिति द्वारा लिया गया इसके साथ ही खनन व्यवस्थाओ की मानिटरिंग वन निगम…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड को देश के शीर्ष तीन पर्यटन स्थलों में शामिल करेंगे- सीएम त्रिवेंद्र

    आज उत्तराखंड अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। कोरोना की काली छाया का बड़ा प्रभाव यहाँ भी दिखा कोरोना काल की दुश्वारियों ने राज्य के औद्योगिक और पर्यटन कारोबार की कमर तोड़ दी। लाखों लोग काम-धंधा छोड़कर उत्तराखंड अपने गांवों में लौटे हैं। ये सभी रोजगार और आजीविका की चिंता में डूबे हैं। इन चौतरफा चुनौतियों से घिरे राज्य को उबारने का जिम्मा प्रदेश सरकार के कंधों पर है। मुख्या मंत्री रावत ने कहा पिछले बीस वर्षों में उत्तराखंड में काफी विकास हुआ। राज्य की व्यावहारिक औद्योगिक नीति से उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में निवेश हुआ। इन नीतियों से वर्ष 2015-2021 के मध्य राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) की…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    नैनीताल : झील में ड्रोन कैमरे से प्री वेडिंग शूट, फोटोग्राफर पहुंच गए कोतवाली

    नैनीताल में बिना अनुमति के प्री वैडिंग के लिए ड्रोन उड़ाना फोटोग्राफर को भारी पड़ गया झील में उड़ाते हुए एक ड्रोन कैमरा समेत दो लोगों को कोतवाली ले जाया गया और पुलिस एक्ट में चालान किया गया । नैनीताल इन दिनों पर्यटन के साथ प्री-वैडिंग शूट के लिए भी खासा पसंद किया जा रहा है । यहां शादी से पहले कई जोड़े अपना फ़ोटो शूट कराने आते हैं । ये जोड़े कैमरा धारकों के साथ खूबसूरत जगह अपना वीडियो और फ़ोटो खिंचवाते हैं । लेकिन आज एक जोड़े का प्री-वैडिंग शूट करने कैमरा टीम ड्रोन लेकर पहुंच गई । जैसे ही ड्रोन को झील के ऊपर उड़ाया गया तो…

error: Content is protected !!