चमोली
चमोली की खबरें
-
केदारनाथ -फिर होगी नरकंकालों की खोज
केदारनाथ – फिर होगी नरकंकालों की खोज केदारनाथ धाम में एक बार फिर केदारनाथ आपदा 2013 में लापता होकर जंगलों में मर चुके लोगों के नर कंकाल खोजने के लिए चार दिवसीय सर्च अभियान चल रहा है, उत्तराखण्ड़ पुलिस द्वारा नरकंकालोें को खोजने के लिए चलाये जा रहे सर्च अभियान में 60 कर्मचारियों की 10 टीमें बीते 2 दिनों से केदारनाथ के आसपास के जगहों के चप्पे चप्पे को छान रही है, टीम द्वारा रामबाड़ा, बासुकिताल, चौराबाड़ी, जंगलचट्टी, कालीमठ-चौमासी मार्ग, त्रिजुगीनारायण-गरूड़चट्टी मार्ग, मुनकटिया, गोऊंमुखड़ा समेत कुल 10 स्थानों पर नरकंकालों की खोजबीन की जा रही है, एसपी रूद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर खुद टीम का नेतृत्व कर रहे हैं खोजबीन में…
-
पितृ विसर्जन पर बद्रीनाथ धाम मे पिंड दान
उत्तराखंड के पवित्र धाम बद्रीनाथ मंदिर मे आज पितृ विसर्जन के अवसर पर पहली बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, लगभग 400 श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल जी के दर्शन किए । करोना काल मे पहली बार पुलिस ने श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन करवाया वही पितृ विसर्जन के अवसर पर ब्रह्मकपाल पर भी भारी संख्या में पहुँच कर अपने पित्रो के नाम पिंड दान तर्पण किया। पित्र विसर्जन के दिन लगभग 200 श्रद्धालुओं ने अपने पित्रो के नाम का पिंड दान व तर्पण किया । इस अवसर पर बदरीनाथ मे कुमाऊँ के पूर्व कमिश्नर राजीव रोतेला एवं सीजीएम चमोली सुधीर कुमार ने भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर ब्रह्मकपाल…
-
विधायक के साथ कहासुनी – वीडियो वायरल
चमोली- बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के साथ बुधवार को कुछ युवकों का विवाद हो गया। स्थानीय युवक अपने गांव में खेल किट नहीं देने पर नाराजगी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। काफी बहस के बाद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और युवकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन दिनों विधायक महेंद्र भट्ट , भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी के तहत बुधवार को विधायक फरस्वाण फाट क्षेत्र के गांवों में कार्यक्रम कर लौट रहे थे। विधायक हरमनी गांव के…