अंतर्राष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय खबरें
-
राहुल गांधी है पर क्या पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राय – जानिए
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता और जुनून की कमी है। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार, राहुल गांधी के बारे में ओबामा का कहना है कि उनमें एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जिसने अपना पूरा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और वह अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता या फिर जूनून की कमी…
-
भारत की चीन को दो टूक, एलएसी पर यथास्थिति बहाली जरूरी
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध का हल निकालने के लिए कमांडर स्तर की हुई वार्ता में भारत ने चीन को एक बार फिर साफ कर दिया कि एलएसी की यथास्थिति में बदलाव किए बिना ही सैनिकों को पीछे हटाने का रास्ता निकालना होगा। एलएसी के दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को पीछे हटाने के लिहाज से शुक्रवार को हुई कमांडर स्तर की आठवें दौर की यह वार्ता भारत और चीन दोनों के लिए बेहद अहम है। इस वार्ता में सहमत होने वाले मुद्दों पर आपसी समझ बनाने के बाद ही दोनों देशों अपना बयान जारी करेंगे। हालांकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने एलएसी पर…
-
US-ELECTION-2020 ह्वाइट हाउस के करीब पहुंचे बाइडन, ट्रंप को कोर्ट से राहत नहीं मिली
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी ह्वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए बने रहेंगे या जो बाइडन राष्ट्रपति चुने जाएंगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार अमेरिका समेत पूरी दुनिया को बेसब्री से है। अब तक की मतगणना में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप के मुकाबले बढ़त बनाए हुए हैं। वह धीरे-धीरे ह्वाइट हाउस के करीब पहुंच रहे हैं और जीत के जादुई आंकड़े यानी 270 इलेक्टोरल वोट पाने के एकदम नजदीक हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बाइडन 253 और ट्रंप 213 इलेक्टोरल कालेज वोट हासिल कर चुके हैं। पिछड़ रहे ट्रंप ने अब धांधली का आरोप लगाया है। उनका खेमा कोर्ट…
-
US Election 2020 : कांटे की टक्कर में बिडेन आगे, ट्रंप का धांधली का आरोप, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
कोरोना महामारी के बीच हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग के बाद जारी मतगणना में डेमोक्रेट प्रत्याशी बिडेन ने भले बढ़त बनाई हो, लेकिन रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कई राज्यों में मतगणना जारी होने के बावजूद ट्रंप ने जीत का दावा किया है। हालांकि आश्चर्यजनक रूप से ट्रंप ने चुनाव में धांधली की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी लंबी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार होने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर पूरी…
-
US Election 2020 – तनाव और अनिश्चितता के बीच अमेरिका में मतदान
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका परिणाम आने में समय लग सकता है। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या ट्रंप दोबारा सत्ता में वापसी कर पाएंगे। कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार सकते हैं। इस बार जो बिडेन का पलड़ा भारी लग रहा है। अगर ऐसा हुआ तो 1992 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई राष्ट्रपति दोबारा नहीं चुना गया हो। मतदान अमेरिकी समयानुसार सुबह छह बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी। भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव में मतदान गुरुवार सुबह 6.30 बजे पूरा होगा। अमेरिका में मतगणना हर राज्य में…