अंतर्राष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय खबरें
-
बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत की लाजबाब जीत, सीरीज बराबर, 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट
भारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे ही दिन मैदान जीत लिया। कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने आठ विकेट के अंतर से मैच अपने नाम किया इसी के साथ ही चार मैच की टेस्ट सीरीज भी 1-1 से बराबरी कर ली। इससे पहले एडिलेड में खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच भारत ने शर्मनाक हार कर गंवाया था। पिछली बार दिसंबर 2018 में मेलबर्न टेस्ट में ही भारत ने विशाल जीत हासिल की थी जबकि दिसंबर 2014 में इसी मैदान पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट ड्रॉ रहा था। रहाणे का यह 12वां शतक था। इस दौरान नौ मैच में भारत को जीत मिली तो अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ…
-
इस्राइल-बजट पारित नहीं होने से गिरी नेतन्याहू सरकार
इस्राइल में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता से संकट पैदा हो गया है। इस्राइल की संसद को फिर से भंग कर दिया गया है। इस्राइली संसद द्वारा बजट पारित करने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गिर गई है। अब देश दो साल में चौथे आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है। इस्राइल में चौथे आम चुनाव अगले साल 23 मार्च को हो सकते हैं। यह 2019 के बाद से चौथा चुनाव होगा। बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी गठबंधन सरकार के साथी, ब्लू और व्हाइट नेता बेनी गैंट्ज ने अपनी सात महीने पुरानी सरकार के पतन के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराया है।नेतन्याहू ने कहा, ‘ब्लू और…
-
नया वायरस के बाद ब्रिटेन से दुनिया ने बंद कि दरवाजे
कोरोना वायरस का नया प्रकार मिलने के बाद ब्रिटेन से के कई देशों ने संपर्क काट लिया। ब्रिटेन में जहां इससे हाहाकार मचा हुआ है वहीं पूरी दुनिया फिर से तनाव में आ गई है ब्रिटिन से भारत ाजे जाने वाली उड़ाने फिलहाल 31 दिसंबर तक बंद कर दी है । ब्रिटेन के सुपरमार्केट में आपूर्ति रुकती जा रही है। परिजनों के पास जाने को आतुर लोगों में भय का माहौल है। पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा यहां मिलने वाले वायरस के नए रूप को देश के लिए बेहद खतरनाक बताने के बाद बाकी देश खुद को बचाने में जुट गए हैं। इससे ब्रिटेन के हालात काफी ख़राब होते जा रहे…
-
लंबी चलेगी कोरोना महामारी : डब्ल्यूएचओ
पूरी दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.54 करोड़ के पार हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 16.71 लाख से ज्यादा है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैक्सीन को लेकर फिर से बोला की कि टीका कोई जादुई गोली नहीं होगा जो कोरोना वायरस को तुरंत खत्म कर दे। हमें यथार्थवादी होने की जरूरत है। यह समझना जरूरी है की दुनिया में इस महामारी का प्रकोप लंबे समय तक बना रहेगा। महामारी टीका लगने के बाद भी जल्दी खत्म होगी यह पक्का नहीं है सुरक्षित और प्रभावी टीकों का विकास एक बात है। लेकिन इनका पर्याप्त मात्रा में उत्पादन और हर किसी तक…
-
बाइडन ने बदला ट्रंप का फैसला WHO में फिर शामिल होगा अमेरिका ; चीन पर बोली बड़ी बात
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलट दिया है। बाइडन ने ऐलान किया है कि अमेरिकी विश्व स्वास्थ्य संगठन में फिर से शामिल होगा। इससे पहले ट्रंप सरकार ने डब्ल्यूएचओ पर लगातार कोरोना वायरस को लेकर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए खुद को अलग कर लिया था। अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ से हट जाएगा। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर विश्व को गुमराह किया। जिसके कारण इस वायरस से दुनिया भर में लाखों लोगों की जान गई। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले…