खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

नैनीताल

नैनीताल की खबरें

  • नैनीताल

    बीडी पांडे अस्पताल के लिए डीएम बंसल ने 23.34 लाख जारी किये

    नैनीताल जनता को बेहतर स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए  तत्पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के चिकित्सालयों में आधुनिकतम चिकित्सा उपकरण, लैब, एसएनसीयू, एचडीयू, आशाघर स्थापना के साथ ही चिकित्सालयों में शौचालयों का निर्माण एंव मरम्मत भी कराये गये है। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित  बीडी पाण्डे चिकित्सालय मेंं पुरूष शौचालय के मरम्मत एंव निर्माण, नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष सुदृढीकरण एंव चिकित्सा कार्मिक आवासों में शौचालय निर्माण हेतु डीएम  ने 23.34 लाख जारी किये। श्री बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष में अन्तःरोगी वार्ड शौचालयों की मरम्मत, नई शीट लगाने, शौचालयों रंगाई-पुताई तथा नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष के सुदृढीकरण हेतु आंगणन अनुसार 8.34 लाख स्वीकृत किये। तांकि मरीजों व…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    वन अनुसन्धान केंद्र हल्द्वानी में बनाया गया पोलिनेटर पार्क

    वन  अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में चार एकड़ भूमि में पॉलिनेटर पार्क विकसित किया गया है , जिसका मुख्य उद्देश्य उन जीवो को संरक्षित करना है जो प्रकृति में परागण का काम करते है । मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए पॉलिनेटर पार्क बनाया गया है जिसमें वनस्पतियों की वो प्रजातियां लगाई गई हैं जो तितली किट पतंगों मधुमखियों और चिड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं ,इस से दो तरह से जैव विविधता को संरक्षित किया जा सकेगा , किस्म किस्म के फूलों की प्रजातियां जहां तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी वहीं मीठी नीम ,शहतूत आदि फलदार पौंधे चिड़ियों को…

  • नैनीताल

    सैलानियों को नैनीताल आने पर कोई रोक टोक नही

    शीतकालीन पर्यटन सीजन व नववर्ष के लिए नैनीताल में आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया कि सैलानियों के आवाजाही पर कोई रोक-टोक नही है। कोरोना संक्रमण बचाव हेतु पर्यटकों की नैनीताल आने वाले मुख्य सड़क मार्गो एवं पार्किंग स्थलों में थर्मल स्कैनिंग एवं कोविड जांच की जायेगी। पार्किंग व्यवस्थाओ का अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। गत दिनों जिलाधिकारी ने शीतकालीन पर्यटन पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित पार्किंग फ्लैट्स, मेट्रोपोल पार्किंग स्थल फुल होने के बाद वाहनों को रूसी बाईपास, नारायणनगर व पाईन्स में पार्क कराने हेतु…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    विज्ञापनों तक सिमटी सरकार की योजनाएं , धरातल पर कुछ भी नही !

    कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत के बयान “ ज़ीरो टालरेंस से राज्य में सुशासन की पहल” पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने चश्मे के नंबर की जाँच कराएँ, जिन्हें अपने चश्मे से कुशासन सुशासन दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रहा कि स्कूलों में सत्र 2020-21 समाप्ति को है और आज तक भी कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम के तहत स्कूलों में प्रवेश नही मिला हैं। कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों का रोज़गार छिन गया व बढ़ती बेरोज़गारी मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रही।हरिद्वार में ग्यारह वर्षीय मासूम…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    हल्द्वानी बचीधर्मा गाँव – क्या हाथी मारा गया ?

    उत्तराखंड में पिछले 5 सालो में कुल 171 हाथीयों की मौत हुई , जबकि इस साल अक्टूबर तक 22 हाथीयों की मौत हो चुकी है , 2019 में 24 हाथीयों की मौत हुई , समूचे उत्तराखंड में जहां जहां पर एलिफेंट कॉरिडोर है , उन्ही क्षेत्रों में हाथियों की अक्सर मौत होती है ,और उसके बाद आरोपी प्रत्यारोप का दौर चलता है जांच विठाई जाती है फिर मामला खत्म हो जाता है , बेजुबान मारा जाता है और किसी को कोई फर्क नही पड़ता , ग्रामीण इलाके के लोग भी हाथियों के उत्पात से बचने के लिए खेतों में करंट या अन्य तरीके अपनाते हैं जिससे उनकी फसल बची रहे ,…

error: Content is protected !!