खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

खबरें 

खबरें

  • खबरें ,  राष्ट्रीय

    अहमद पटेल का कोरोना से निधन

    कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीने पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज मेदांता अस्‍पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका। बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्‍टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर साझा की है। उन्‍होंने लिखा है कि ‘बहुद दुख के साथ कहना…

  • खबरें 

    दिल्ली में अब शादियों में शामिल होंगे 50 मेहमान

    दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब शादियों में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे। पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी। अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव एलजी को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है।  इसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा। लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन…

  • खबरें ,  राष्ट्रीय

    एनडीए ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया लेकिन नीतीश को झटका

    टी-20  का रोमांच इस बार बिहार की सियासी पिच पर   हुए सांस रोक देने वाले मुकाबले में एक बार फिर बाजी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के हाथ लगी। बिहार के मतदाताओं ने तेजस्वी के युवा नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाले एनडीए के अनुभवी नेतृत्व को वरीयता दी। लेकिन  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां इस चुनाव में उन्हें 28 सीटों का नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफर सरकार में शामिल तीन मंत्री बुरी तरह से पराजित हुए हैं। हारने वाले कद्दावर चेहरों में शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह और शिक्षा…

  • उत्तराखंड,  खबरें 

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने निजी उत्तराखंड दौरे पर

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपनी पत्नी संग इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। यहां वह अपनी कुलदेवी की पूजा में सम्मिलित होने पहुंचे हैं। एनएसए अजीत डोभाल गुरुवार देर शाम ऋषिकेश पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वह परमार्थ निकेतन में परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि व पत्नी के साथ यज्ञ में शामिल हुए। ऋषिकेश से रवाना होने के बाद एनएसए ज्वाल्पा देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां ज्वाल्पा देवी, भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने मंदिर समिति व पुजारियों के साथ बातचीत की। यहां रात्रि विश्राम के बाद वह शनिवार की सुबह अपने पैतृक गांव घीड़ी में कुलदेवी बालकुमारी की पूजा करेंगे।

  • उत्तराखंड,  खबरें 

    उत्तराखंड -सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कदम उठाने की तैयारी

    उत्तराखंड सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसकी नियमावली करीब-करीब तय कर ली है। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में आएगा। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देेश तैयार किए गए हैं। मौजूद व्यवस्था में खासे झोल हैं। अपील की व्यवस्था नहीं है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि किस प्लास्टिक को किस तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसी तरह जुर्माने की व्यवस्था पर भी तस्वीर साफ नहीं है। बोर्ड ने इन सब मामलों को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। बोर्ड के सूत्रों…

error: Content is protected !!