टिहरी
टिहरी की खबरें
-
मेरे बच्चे को माँ की कमी मत होने देना – मैं इस दुनिया से जा रही हू।
मेरे बच्चे का ख्याल रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना… यह दर्द है एक माँ का जो अब इस दुनियां में नही है ,टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक बेलेश्वर कस्बे की शालिनी ने मरने से पूर्व यह लाइनें लिखी , गरीब परिवार की शालिनी की शादी सौरभ से 2 साल पहले हुई थी , शालिनी बार-बार अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके जाकर अपनी मां को यह सब बताती थी लेकिन बेटी का घर बर्बाद ना हो यह सोचकर हर बार शालिनी की मां उसे वापस उसके ससुराल भेज देती इस घटना के कुछ दिन पहले भी शालिनी अपनी मां के…
-
विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दी
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में बिलेश्वर गांव की एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दे दी , मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतका का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है , जिसमें उसने लिखा है कि मेरे बेटे का ध्यान रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना ,मेरा पति मुझे पसंद नही करता , मृतका का बेटा 1 साल का है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा है मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष है , मामले में अभी तक मृतका के पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है…
-
उबड़ खाबड़ रास्ते से 17 किलोमीटर पैदल चले जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल
उत्तराखंड के टिहरी जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहाड़ी रास्तों पर 17 किमी की पैदल दूरी चल कर सीमांत गांव गंगी पहुंचे। गांव पैदल पहुंचने की बात सुनकर ग्रामीण उन्हें देखकर आश्चर्य से देखे रह गए। इस दौरान गांव पहुंचकर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़ी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए। जैसा कि ज्ञात है भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बीते 10 अगस्त को बारिश से भारी नुकसान हुआ था। गांव…