खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  टिहरी

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दी


टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में बिलेश्वर गांव की एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दे दी , मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतका का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है , जिसमें उसने लिखा है कि मेरे बेटे का ध्यान रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना ,मेरा पति मुझे पसंद नही करता , मृतका का बेटा 1 साल का है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा है मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष है ,

मामले में अभी तक मृतका के पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है , महिला का पति सौरभ सुयाल एक दुकान चलाता है पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि रात को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक ही कमरे में सोया था , लेकिन उसकी पत्नी रात को कब दूसरे कमरे में चली गई यह उसे पता नहीं चला सुबह उठने के बाद जब उसने अपनी पत्नी को कमरे में नही पाया तब वह दूसरे कमरे में गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटकी हुई थी , मृतका शालिनी की शादी 2 साल पहले ही सौरभ के साथ हुई थी ।

उसके पिता की मृत्यु 2007 में जखन्याली  गाँव में विद्युतीकरण के कारण हुई, उसकी 2 बहनें व एक भाई भी है लड़की बेहद गरीब गरीब परिवार से थी जबकि लड़कों का परिवार समृद्ध है और जब प्रस्ताव आया तो उनकी स्थिति के कारण उनकी माँ नहीं कह सकती थीं। उस समय वह 17-18 वर्ष की थी।

मृतका की माँ माँ को तड़के 3 बजे फोन आया उन्होने बताया वह वह बेहद परेशान थी विवाह के उपरांत ही ससुराली उसे परेशान करते थे व बात बात मे मारपीट करते थे इसी कारण वो कई बार अपने मायके चली जाती थी कुछ दिन पूर्व ही वह अपने नए जन्मे बेटे के साथ अपनी माँ के पास वापस जखनली चली गई। उसके पति ने दोनों बार उसे वापस ले लिया। वह बेहद परेशान थी और अपनी मां से कहती थी कि अगर उसे वापस भेजा गया तो उसके ससुराल वाले उसे मार डालेंगे। दुर्भाग्य से उसे वापस भेज दिया गया। क्योंकि मायके की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है साथ ही माँ को लोक लाज का भी भय था की लोग क्या कहेंगे|
हमारी टीम इस बाबत छान बीन कर रही है शीघ्र ही आपके सामने सत्य लेकर आने का प्रयत्न करेगी | हम लड़की के परिवार वालो को इस घडी में पूरी मदद दे रहे हैं | हम चाहते हैं की लड़की को इन्साफ मिले चाहे उसका परिवार कितना ही गरीब क्यों ना हो |

One Comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!