उधम सिंह नगर
उधम सिंह नगर की खबरें
-
मुख्यमंत्री काशीपुर अग्निकाण्ड स्थल पर पहुंचे
काशीपुर 01 अक्टूबर,2020- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज पुरानी सब्जी मंडी काशीपुर में हुए अग्निकाण्ड स्थल पर पहुंचे, मा0 मुख्यमंत्री ने अग्निकाण्ड से वीरान हुए बाजार में पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना करते हुए पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मा० मुख्यमंत्री ने घटना स्थल पर ही कुमाऊँ कमिश्नर की अध्यक्षता में जाँच समिति गठित करने की घोषणा की, ताकि आगजनी के मुख्य कारण का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। जो दुकानदार इस अग्निकाण्ड से प्रभावित हुए हैं उनकी सहायता हेतु मा0 मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु को आगजनी से हुई क्षति का आंकलन कर जल्द से…
-
रुद्रपुर जिला अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव 3 कैदी फरार
सितारगंज जेल में बंद तीन कैदियों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से बीती रात तीनों कैदी आनंद, गौरव पाल और देवेंद्र बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। रुद्रपुर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि बीती रात बाथरूम जाने का बहाना बनाकर यह तीनों कैदी अंदर से कुंडी लगाकर बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए , इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की टीमें गठित कर दी गयी है ।
-
काशीपुर में ओवर ब्रिज का मुद्दा लोकसभा में उठा
काशीपुर – उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में काशीपुर की समस्या को उठाया है, लोकसभा में बोलते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि काशीपुर एक ऐतिहासिक नगर है और कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है ,सदन में अजय भट्ट ने कहा कि तीन साल पहले रेलमंत्री पीयूष गोयल ने काशीपुर में ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी थी , टेंडर हासिल करने वाली संस्था ने काम भी शुरू किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ठेकेदार फरार हो गया , जिसकी वजह से आजतक काम ठप्प पड़ा है , काम ठप होने के बाद अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं और कोई उत्तर…