उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
उत्तराखंड- विकास कार्यो के लिए पंचायतों को करोड़ों का बजट जारी
देहरादून- उत्तराखंड सरकार ने आज राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि को डिजिटल माध्यम से प्रदेश के 7791 ग्राम पंचायतों 95 क्षेत्र पंचायतों एवं 13 जिला पंचायतों को एक साथ 62. 21 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को साकार करते हुए पंचायती राज विभाग द्वारा दृष्टि पंचायतों के केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त से प्राप्त सभी अनुदान पी एफ एम एस के माध्यम से एक साथ डिजिटल हस्तांतरित किए जा रहे हैं जिससे कि पंचायतों को धनराशि मिलने के बाद विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा।
-
22 लाख के मोबाइल रिकवर
हल्द्वानी में पुलिस की मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा बड़ी मात्रा में खोए मोबाइल रिकवर किये हैं इस साल अब तक 440 मोबाइल पुलिस ने रिकवर किए हैं , लगभग 1200 शिकायतें पुलिस विभाग के मोबाइल रिकवरी से में प्राप्त हुई , जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 लाख 53 हजार की कीमत के 208 मोबाईल आज पुलिस ने लोगों तक पहुंचाएं हैं ,अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन ने बताया कि मोबाइल रिकवरी के लिए नैनीताल पुलिस ने अलग सेल बनाया हुआ है लिहाजा लोगों के मोबाइल खोने और गुम होने की शिकायत दर्ज कराने के बाद मोबाइल रिकवरी सेल बेहद एक्टिव तरीके से काम कर रहा है जिसके…
-
“आत्मनिर्भर भारत” सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत फील्ड आउटरीच ब्यूरो नैनीताल द्वारा एक वेबीनार का आयोजन
” आत्मनिर्भर भारत” *पर आज भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत फील्ड आउटरीच ब्यूरो नैनीताल द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया गया ,इस वेबीनार के मुख्य वक्ता जिला उद्योग केंद्र एमएसएमई जनपद रुद्रपुर के प्रबंधक ओ पी भट्ट ने आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की निम्न वर्ग से उच्च वर्ग तक सभी लोग जिला उद्योग केंद्र में अपने प्रस्ताव दे सकते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं , जिला उद्योग केंद्र एमएसएमई के माध्यम से हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं , दूसरे वक्ता के…
-
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष -मन को शांत रखकर ही हम मानसिक रोगों से पार पा सकते -डॉ नेहा शर्मा
आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है , कोविड -19 के इस दौर में लगभग हर इंसान मानसिक रूप से तनाव में है ,हर इंसान के जीवन में तनाव के अलग अलग कारण हैं , इस दौर में सबसे ज्यादा परेशान लोग अपनो को खोने से हैं क्योंकि कोरोना काल में हर इंसान अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है ,साथ में किसी की जॉब चली गयी किसी के प्रियजन चले गए किसी का व्यापार खत्म हो गया ,कोई बैंक लोन न चुका पाने से परेशान है और ये सब हमारे साथ ही नही बल्कि पूरे विश्व के लोग इस समय मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं ,अब आंकड़ो पर…
-
पर्यटकों की बड़ती भीड़ के बीच जिलाधिकारी ने किए बचाव के उपाय
नैनीताल – अनलाॅक होने की दशा में सैलानियों का बडी संख्या में नैनीताल आना शुरू हो गया है। कोरोना से बचाव के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के दिशा निर्देशन में वृहद प्रचार-प्रसार कार्य जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण श्री बंसल ने बताया कि जागरूकता से ही हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते है। हमेें क्या ऐतिहात रखने है इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसी को ध्यान मे रखते हुये नैनीताल नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख पर्यटक स्थलों, आवागमन के मुख्य मार्गो, रोडवेज बस स्टेशनों पर कोरोना से बचने के लिए क्या करे क्या ना करें…