उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
शायरा बानो भाजपा में शामिल
तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में उनको पार्टी में शामिल किया। काशीपुर निवासी शायरा बानो ने 2016 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले जनहित याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। तब से शायरा बानो देश दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन गईं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत शुक्रवार को हल्द्वानी से अचानक देहरादून पहुंचे…
-
योगी सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने अपने हाथों में ली हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अब हाथरस कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस मामले में योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी। बता दें कि 14 सिंतबर को चार युवकों ने 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सीबीआई इस मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर पूरी तहकीकात शुरू करेगी। इस मामले में प्रदेश सरकार ने 3 अक्तूबर को सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला किया था। चार अक्तूबर को सरकार ने इसके लिए डीओपीटी को निर्धारित प्रारूप में सिफारिश भेजी थी। शनिवार को डीओपीटी ने इस संबंध…
-
नवरात्र से होंगे मां पूर्णागिरि माता के दर्शन
बनबसा- देश भर में विख्यात मां पूर्णागिरि माता के मंदिर में भक्त आगामी 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र में माता के दर्शन कर पाएंगे लेकिन कोविड-19 के चलते सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिया जाएगा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में शारदीय नवरात्र को लेकर मां पूर्णागिरि माता के मंदिर की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसके अलावा बैठक में यह तय हुआ कि श्रद्धालु नवरात्रि में मां पूर्णागिरि के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालुओं को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को माय सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा जगबूढ़ा पुल सहित ठूलीगांठ में श्रद्धालुओं का एंटीजन टेस्ट किया…
-
उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर जारी हुई गाइडलाइन
उत्तराखंड में अक्तूबर से दिसंबर तक के रामलीला, दुर्गापूजा, नवरात्र, दशहरा, ईद, क्रिसमस आदि के आयोजनों को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। शासन ने इसकी एसओपी जारी कर दी। 200 लोगों की सीमा जारी रखी गई है। आयोजकों को मास्क, थर्मल स्कैनिंग और दो गज की दूरी आदि नियमों का सख्ती से पालन कराना होगा। एसओपी के मुताबिक प्रशासन के साथ ही आयोजकों के लिए किसी भी आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना बनानी होगी। कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध पहले की तरह ही जारी रहेेंगे। अन्य स्थानों पर आयोजकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मार्किंग करनी होगी और थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। एसओपी के मुख्य बिंदुु…
-
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आरम्भ कर सकते है स्वरोजगार
प्रदेश के ऐसे उद्यमशील युवाओं, उत्तराखण्ड के ऐसे प्रवासियों, जो कोविड-19 के कारण उत्तराखण्ड राज्य में वापस आये हैं, कुशल एवं अकुशल दस्तकारों एवं हस्तशिल्पियों तथा शिक्षित शहरी व ग्रामीण बेरोजगारों आदि को अभिप्रेरित कर स्वयं के उद्योग / व्यवसाय की स्थापना हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उद्यम, सेवा अथवा व्यवसाय की स्थापना हेतु राष्ट्रीयकृत / अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से निम्नांकित मार्गदर्शक सिद्धान्तों के अधीन “मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना” संचालित की जा रही है | योजना का उद्देश्य प्रदेश के ऐसे उद्यमशील युवाओं, उत्तराखण्ड के ऐसे प्रवासियों, जो कोविड-19 के कारण उत्तराखंड राज्य में…