उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड को 5 करोड़ की धन राशि दान की
प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी के बेटे एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड को 5 करोड़ की धन राशि दान दी है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी सहित अंबानी परिवार की बदरीनाथ एवं केदारनाथ सहित चारों धामों में अपार आस्था सर्व विदित है पहले भी उनके द्वारा करोड़ों रुपये का दान बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को दिया जाता रहा है…
-
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बांटे किसानों को चैक
उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत आज पिथौरागढ़ जिले के सीमांत इलाके मुनस्यारी पहुंचे ,जहां मुवानी डिग्री कॉलेज पहुंचकर उन्होंने डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया ,उसके बाद उन्होंने मुनस्यारी तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर 12 लाख ₹ के चैक किसानों को वितरित करने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी , साथ ही त्रिवेणी संगम साहित्य सहकारिता किसान संघ नाचनी के शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों में अधिक से अधिक राशि उनकी सरकार खर्च करेगी , त्रिवेणी संगम स्वायत्त सहकारिता किसान संघ ने पिछले वर्ष 12 लाख रुपए के फूल…
-
पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी , दो शातिर गिरफ्तार
काशीपुर का कुंडा थाना क्षेत्र में बीते दिनों पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 30 लाख से अधिक की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,जबकि मामले का मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ठगों का यह गिरोह बिहार के नवादा से संचालित हो रहा था। गौरतलब है की 18 सितंबर 2020 को सरवरखेडा निवासी शशांक अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मुकेश नामक एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन आयल कार्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन…
-
केदारनाथ मंदिर के अंदर दर्शन की श्रद्धालुओं को मिली अनुमति
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण सुना पड़ा बाबा केदारनाथ का धाम एक बार फिर भक्तिमय बन गया है , देवस्थानम बोर्ड ने उत्तराखंड से बाहरी लोगों को जैसे ही यात्रा की अनुमति दी वैसे ही भक्क्तो की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, साथ ही अब केदारनाथ मंदिर के अंदर सभा मंडप तक जाने की अनुमति भी श्रद्धालुओं को मिल गई है। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम एक बार फिर भोले के जयकारो से गुंजायमान है, वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बाबा का धाम इस वर्ष यात्रा खुलने से पहले ही सूना पड़ा था लेकिन देवस्थानम बोर्ड द्वारा हाल ही में उत्तराखंड राज्य के बाहर से आने वाले सभी सभी…
-
प्लाज्मा डोनर्स सम्मानित
कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले प्लाज्मा डोनर्स को आज नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद भम्रण के दौरान प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित किया था। सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार के बाद कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए लोगों कि सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया…