उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
इन्स्प्रेसन पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी के छात्रों ने IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया
इन्स्प्रेसन पब्लिक स्कूल ,हल्द्वानी के छात्रों ने IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है | JEE -एडवांस्ड 2020 के परीक्षा परिणाम में हर्षवर्धन चौबे ने (AIR -5238, EWS-509 रैंक ) गर्वित वर्मा ने (AIR-6911 केटेगरी रैंक -1211) कशिश वर्मा ( AIR -21131 कैटेगरी रैंक 4850) हासिल कर प्रदेश तथा जिले का नाम रोशन किया है , छात्र छात्राओं की इस अप्रत्याशित सफलता पर स्कूल की चेयरपर्सन डॉ गीतिका बलूटिया , प्रधानाचार्य संजीव स्टीफन एवं विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी है , सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय स्कूल के समस्त गुरुजनों , परिवार एवं अपने माता -पिताजी…
-
शिक्षा मंत्रालय से जारी हुए निर्देश -15 अक्तूबर से क्रमबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल
कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूल क्रमबद्ध तरीके से 15 अक्तूबर से दोबारा खुलने जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि स्वास्थ्य, साफ-सफाई, सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन करते हुए पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए अपनी खुद की एसओपी तैयार करें। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देशभर के स्कूल-कॉलेज पिछले छह महीने से बंद पड़े हैं। बीती एक अक्तूबर को देश ने अनलॉक के पांचवे चरण में प्रवेश किया, जिसके तहत सरकार लॉकडाउन के दौरान…
-
उत्तराखंड सरकार ने की चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या मैं बढ़ोतरी
उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या मैं बढ़ोतरी कर दी है पहले यह संख्या बद्रीनाथ में रोज 1200 केदारनाथ में 800 गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 थी ,लेकिन अब अधिक श्रद्धालु चार धामों में दर्शन के लिए आ सकेंगे , अब बद्रीनाथ में 3000 केदारनाथ में 3000 गंगोत्री में 900 यमुनोत्री में 700 श्रद्धालु रोज दर्शन कर सकेंगे ,केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 3:00 बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए जिन श्रद्धालुओं को केदारनाथ जाना होगा उनको 3:00 बजे से पहले सोनप्रयाग पार कर लेना होगा , सम्बन्धित जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सरकार और देवस्थानम बोर्ड…
-
कांग्रेस का मौन ब्रत
हल्द्वानी – उत्तर प्रदेश के हाथरस और गोंडा में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन व्रत रखा। साथ ही नैतिकता के आधार पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी में गुंडाराज चरम पर है महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है आए दिन यूपी में ब महिलाओं के साथ जघन्य अपराध व दुर्व्यवहार की घटनाएं होना आम हो गई हैं। लिहाजा हाथरस में हुई इस शर्मसार करने वाली घटना को देखते हुए यूपी की योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए कार्यक्रम…
-
कुमाऊं में पहला प्रयास- नैनीताल से डिजिटल रामलीला
नैनीताल में कोरोनाकाल में रामलीला की परंपरा कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। नैनीताल ने इसके लिए पहल करते हुए रामलीला के डिजिटल प्रसारण की तैयारी कर रखी है। नगर के मल्लीताल की श्रीराम सेवक सभा , आदर्श रामलीला कमेटी सूखाताल, आदर्श रामलीला कमेटी तल्लीताल व नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा का सहयोग लिया जा रहा है। 15 अक्तूबर 2020 से इसका विभिन्न माध्यमों से प्रसारण किया जाएगा। प्रयोगांक संस्था के अध्यक्ष मदन मेहरा व रामलीला निर्देशक संतोख बिष्ट ने डिजिटल रामलीला के विषय में जानकारी दी है। बताया कि कोरोना काल में सोशल डिसेंसिंग का अनुपालन करने व कोविड -19 से बचाव करने के लिये…