खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    उच्च शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

    उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है ,सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है एहतियात के तौर पर वह होम आइसोलेशन में हैं , दो तीन दिन में फिर से जनता के बीच उपस्थित हो जाएंगे , उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत उमा भारती के साथ जब केदारनाथ में थे तो इस बीच वो संक्रमित हो गए थे ,कोरोना संक्रमित होने के कारण वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे ।

  • उत्तराखंड

    पर्यटन व्यवसाइयों के आगे रोजी रोटी का संकट

    कोरोना के चलते हुए लॉक डाउन के बाद जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो सरकार ने पर्यटन ब्यबसाय में रियायत देने का फैसला लिया, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी की उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी लेकिन बाबजूद इसके पर्यटन ब्यबसाय रफ़्तार नही पकड़ पा रहा है, और उनके आगे आर्थिकी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है । उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी का मजबूत जरिया है, देश विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन कोरोना ने इस बार पर्यटन कारोबार को बिल्कुल चौपट कर दिया है , सरकार ने अब पर्यटन के लिहाज़ से गाइडलाइंस जारी की लेकिन पर्यटक कुमाऊँ की तरफ नही आ पा रहे…

  • उत्तराखंड,  हरिद्वार

    साहसिक पर्यटन – गंगा में शुरू हुई राफ्टिंग

    ऋषिकेश: साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती दिखीं। दोपहर तक 200 से ज्यादा पर्यटक राफ्टिंग कर चुके थे  शासन से रिवर राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। शासन ने इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करवाने के आदेश दिए हैं। गंगा में साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद पर्यटन व्यवसाय के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।कोविड-19 के चलते बीते मार्च से गंगा में राफ्टिंग बंद है, इससे राफ्ट संचालक परेशान थे।  नदी का जलस्तर बढऩे से 01 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग बंद रहती थी। 01 सितंबर से नदी…

  • उत्तराखंड,  टिहरी

    मेरे बच्चे को माँ की कमी मत होने देना – मैं इस दुनिया से जा रही हू।

    मेरे बच्चे का ख्याल रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना… यह दर्द है एक माँ का जो अब इस दुनियां में नही है ,टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक बेलेश्वर कस्बे की शालिनी ने मरने से पूर्व यह लाइनें लिखी , गरीब परिवार की शालिनी की शादी सौरभ से 2 साल पहले हुई थी , शालिनी बार-बार अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके जाकर अपनी मां को यह सब बताती थी लेकिन बेटी का घर बर्बाद ना हो यह सोचकर हर बार शालिनी की मां उसे वापस उसके ससुराल भेज देती इस घटना के कुछ दिन पहले भी शालिनी अपनी मां के…

  • उत्तराखंड

    बद्रीनाथ दर्शन से लौटी उमा भारती कोरोना पॉजिटिव

    बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने उत्तराखण्ड पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव हो गई है , बद्री केदार दर्शन के बाद ऋषिकेश पहुंची उमा भारती को हल्का बुखार था जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी जो पॉजिटिव आई है ,फिलहाल उमा भारती ऋषिकेष के वंदे मातरम कुंज में कोरेन्टीन हैं ,उन्होंने आग्रह किया है कि उनकी यात्रा के दौरान जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वह लोग भी सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें , गौरतलब है कि उमा भारती ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शनकर कोरोना मुक्ति के लिए पूजा अर्चना की थी ।

error: Content is protected !!