खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री नेक दिल इंसान कभी कभी फिसल जाती है जुबान ,तूल न दें !

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा बनारस में कुंभ को लेकर दिए गए बयान पर जहां उनकी किरकिरी हो रही है। वही सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री का बचाव किया है अजय भट्ट ने कहा कि कभी-कभी इंसान की जुबान फिसल जाती है , लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत निहायती शरीफ नेक दिल और डाउन टू अर्थ इंसान हैं और हर काम को वो पूरी तन्मयता के साथ करते हैं। लगातार बयानों से विवादों पर आने वाले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बचाव करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कभी कभी ऐसा हो जाता है इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।  

  • उत्तराखंड

    लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने वनाग्नि पर अधिकारियों की ली बैठक , सख्त दिशा निर्देश !

    नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने आज वनाग्नि को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और सख्त दिशा निर्देश जारी किये, उन्होंने अधिकारियों से दावानल में हुए नुकसान का फ़ीड बैक भी लिया, अजय भट्ट ने कहा की अधिकारी जंगलो में लगी आग पर कड़ी नजर रखें औऱ 24 घण्टे अलर्ट पर रहें, उन्होंने कहा की दावानल के लिहाज से बजट की कमी आगे नही आयेगी, गौरतलब है की कुमाऊँ के जंगलो में लगी आग को बुझाने के लिए आया एमआई 17 हेलीकॉप्टर वापस हो गया है, विजिबिलिटी कम होने की वजह से हेलीकॉप्टर 2 दिन इंतजार करता रहा लेकिन धुंध की वजह से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने में…

  • उत्तराखंड

    हल्द्वानी पुलिस थाना नम्बर वन , गृह मंत्रालय भारत सरकार से मिला अवार्ड

    नैनीताल पुलिस के लिए अच्छी खबर है की हल्द्वानी कोतवाली को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्व निर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2020 के लिए उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने के रूप में चुना गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली की इस उपलब्धि पर एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी सहित तत्कालीन हल्द्वानी कोतवाल को शुभकामनाएं देते हुए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। वही हल्द्वानी थाने के नम्बर वन आने पर एसपी सिटी जगदीश चंद का कहना है कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है अब उनकी जिम्मेदारी भी रहेगी वह ऐसे ही जनता को सेवा देकर और अपराधों पर लगाम लगाकर इसे बनाये…

  • उत्तराखंड

    जंगलों में बेकाबू आग, नाकाम सरकार- विजय चन्द पप्पू

    सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव विजय चन्द ने कहा है की उत्तराखंड के जंगल आग से लगातार जल रहे हैं जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है, बेकाबू हो रही आग से वन संपदा को तो भारी नुकसान पहुंचा है इसके अलावा वन्यजीवों पर जान का खतरा भी मंडरा रहा है, पहाड़ों में लगातार धुंध छाई हुई है , जिससे विजिबिलिटी लगातार कम होती जा रही है , उनके मुताबिक आम जनता का सांस लेना मुश्किल हो गया है, अभी भी भीमताल, पिथौरागढ़, नैनीताल में जंगल जल रहे हैं, विजय चन्द का आरोप है की यदि सरकार समय रहते योजना बना लेती तो आज आग बुझाने…

  • उत्तराखंड

    कोरोना संक्रमण चिंताजनक – फिर बंद हो सकते हैं स्कूल

    कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना संक्रमण इसी तेजी से बढ़ता रहा तो एहतियातन स्कूलों को बंद किया जा सकता है , उन्होंने कहा की छात्र-छात्राओं की कीमत पर स्कूलों को नहीं खोला जाएगा , पिथौरागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही , फिलहाल कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन पूरे प्रदेश में हो रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं ,शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहां की अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन यदि कोरोना इसी रफ्तार से बढ़ा तो स्कूल बंद करने पर विचार…

error: Content is protected !!