खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---

उत्तराखंड

उत्तराखंड की खबरें

  • उत्तराखंड

    किसानो के हित में केंद्र के ऐतिहासिक फैसले – भगत

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा की  किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। विपक्षी भले ही किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर लें, लेकिन केंद्र के एतिहासिक निर्णय किसानों की दशा और दिशा सुधारने में अहम साबित हो रहे हैं। रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगत ने कहा कि किसानों को आज विपक्ष के झूठ फरेब से  बचने की जरूरत है। अब बिचौलिये भी समाप्त हो रहे हैं। नीम कोटेड यूरिया लाकर सरकार ने चोरी को खत्म कर दिया। आज यूरिया के लिए…

  • उत्तराखंड

    अंतिम चरण में पहुंची कोरोना वैक्सीन की तैयारी-28-29 को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

    भारत में  किसी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन वितरण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन वितरण व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को चार राज्यों में इसका पूर्वाभ्यास कराने जा रहा है। इस दौरान वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों के लगाने तक की सारी प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि असली वैक्सीन के वितरण के दौरान कोई दिक्कत न आ सके | स्वास्थ्य मंत्रालय  ने कहा कि वितरण व्यवस्था के रिहर्सल के दौरान कोल्डचेन में टीका – आपूर्ति, जांच रसीद, वैक्सीन के उत्पादन से टीका लगने तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी को बने…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    विज्ञापनों तक सिमटी सरकार की योजनाएं , धरातल पर कुछ भी नही !

    कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत के बयान “ ज़ीरो टालरेंस से राज्य में सुशासन की पहल” पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने चश्मे के नंबर की जाँच कराएँ, जिन्हें अपने चश्मे से कुशासन सुशासन दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रहा कि स्कूलों में सत्र 2020-21 समाप्ति को है और आज तक भी कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम के तहत स्कूलों में प्रवेश नही मिला हैं। कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों का रोज़गार छिन गया व बढ़ती बेरोज़गारी मुख्यमंत्री को नही दिखाई दे रही।हरिद्वार में ग्यारह वर्षीय मासूम…

  • उत्तराखंड

    2020 की 20 बड़ी घटनाएं, जो हमेशा रहेंगी याद

    साल 2020 अब विदा लेने की तैयारी कर चुका है। अब यह महज एक नंबर बनकर रह जाएगा, लेकिन बीते 365 दिन के दौरान हुईं घटनाएं शायद ही कभी भूली जाएं। इस रिपोर्ट में हम ऐसी ही 20 घटनाओं से आपको रूबरू  कराते  है  जिन्होंने 2020 के दौरान हमें हंसाया तो रुलाया भी राम मंदिर के शिलान्यास ने धार्मिक हर्ष को चरम पर पहुंचाया तो कोरोना के खौफ के बीच कभी मरकज तो कभी तबलीगी जमात चर्चा में रही। इस बीच सैकड़ों किलोमीटर तक पैदल जाते प्रवासियों का दर्द काफी सालो ताल मन में रहेगा  दरअसल, साल 2020 की शुरुआत सीएए और एनआरसी के विरोध के साथ हुई थी, लेकिन…

  • उत्तराखंड,  पिथौरागढ़

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते गंगोलीहाट 48 घंटे के लिए बंद

    गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र को 48 घंटे के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के सामने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र को बंद रखने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद नगर पंचायत को 23 से 24 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से वार्ता के बाद 23 से 24 दिसंबर तक क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानें, होटल, बैंक, पोस्टऑफिस बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नगर पंचायत के…

error: Content is protected !!