उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
अनिल बलूनी की पहल हरदा को भा गई
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के दिल को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की पहल भा गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने कहा कि बलूनी अच्छी सोच के साथ अच्छे प्रयास कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से कोटद्वार-नई दिल्ली और टनकपुर-नई दिल्ली, दो जन शताब्दी ट्रेनों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। दोनों मंडलों, गढ़वाल व कुमाऊं की जनता को इन दोनों ट्रेन के संचालन से बड़ी राहत मिलना तय है। बलूनी के इन प्रयासों पर इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ‘थैंक्यू अनिल बलूनी।’
-
नैनीताल : 31 दिसंबर को दोपहर बाद माल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन
नैनीताल। 31 दिसंबर के दिन दोपहर बाद नैनीताल की माल रोड में वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। यही नहीं शहर में भीड़ बढ़ने पर बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंगों पर ही रोक लिया जाएगा। वहां से पर्यटक शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे। हर साल 31 दिसंबर को हजारों सैलानी जश्न मनाने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं, इससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर जाती है। इससे यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि अधिकारियों ने 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल की यातायात व्यवस्था का पूरा…
-
उत्तराखंड – 31 जनवरी तक के लिए नई एसओपी जारी
कोविड-19 संक्रमण को लेकर उत्तराखंड सरकार ने अपनी गाइडलाइन 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में नई एसओपी जारी कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से नए कोरोना स्ट्रेन को देखते हुए नए प्रतिबंध तो नहीं लगाए गए, लेकिन अनलॉक की उम्मीद के अनुरूप पूर्व के प्रतिबंधों में भी ढील नहीं दी गई। नई एसओपी में कोरोना वैक्सीन की तैयारी पर जोर दिया गया है। साथ ही सर्दी और नए साल के जश्न को देखते हुए संक्रमण के फैलाव के प्रति आगाह किया गया है। प्रदेश में सार्वजनिक समारोह आदि में अधिकतम लोगों की संख्या 100 तय है, नई…
-
वन अनुसन्धान केंद्र हल्द्वानी में बनाया गया पोलिनेटर पार्क
वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में चार एकड़ भूमि में पॉलिनेटर पार्क विकसित किया गया है , जिसका मुख्य उद्देश्य उन जीवो को संरक्षित करना है जो प्रकृति में परागण का काम करते है । मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए पॉलिनेटर पार्क बनाया गया है जिसमें वनस्पतियों की वो प्रजातियां लगाई गई हैं जो तितली किट पतंगों मधुमखियों और चिड़ियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं ,इस से दो तरह से जैव विविधता को संरक्षित किया जा सकेगा , किस्म किस्म के फूलों की प्रजातियां जहां तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी वहीं मीठी नीम ,शहतूत आदि फलदार पौंधे चिड़ियों को…
-
सौरव भट्ट बने नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि – कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का करेंगे कार्य
कुछ दिन पूर्व भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सौरभ भट्ट को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व उत्तराखण्ड सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है , सौरभ भट्ट पूर्व में भाजपा संगठन को मजबूत करते रहे लेकिन किसी कारणवश उन्होंने कुछ समय पूर्व ही भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए उनकी वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए उनको यह दायित्व सौंपा गया है , नेता प्रतिपक्ष का मानना है कि सौरभ भट्ट कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना सहयोग कर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे…