उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
प्रशासन सख्त-8 बजे बाद नहीं खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान – कोरोना इफेक्ट
रुड़की – कोविड 19 मामलो में लापरवाही को देखते हुए अब प्रशासन काफी सख्त हो गया है, नियमो का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ आज से प्रशासन कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है, जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ एक बैठक भी की है , जिसमे रात आठ बजे के बाद दुकान खोलने पर कार्यवाही करने की बात तय की गई है। आपको बता दे की कई राज्यों में कोरोना की दोबारा से दूसरी लहर और क्षेत्र में बढ़ते मामलो को लेकर प्रशासन ने तय किया है कि रात के आठ बजे के बाद शहर में कोई दुकाने नहीं खुलेगी और सभी दुकानदार मास्क लगाएंगे साथ ही ग्राहकों…
-
किसानो के फसल का भुगतान करने में असफल राज्य सरकार
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार की दीन दयाल किसान कल्याणकारी योजना महज़ मीठा ज़हर बताया है, इससे किसान का क़र्ज़ बढ़ेगा क्योंकि सरकार किसान की कृषि पैदावार को ख़रीदने में विफ़ल रही है। बिना ब्याज का ऋण सुनने में अच्छा लग रहा है मगर जब किसान अपनी फ़सल ही नही बेच पाएगा तो मूल ऋण जो फ़सल पेदा करने में खर्च किया गया उसको कैसे चुकाएगा। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश कि सरकार 48 घण्टे से एक सप्ताह के भीतर रबी व ख़रीफ़ फ़सल का किसानो को भुगतान करे के बावजूद सरकार ने आज 39 दिन बाद भी किसानो की ख़रीफ़ फ़सल का भुगतान नही किया। इससे…
-
हल्द्वानी मे मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन – नेताजी के दीर्घायु की कामना
हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया , समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जनप्रिय नेता मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की , साथ ही मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए कहा कि नेता जी के आशीर्वाद से सपा कार्यकर्ता मिलकर सामाजिक न्याय और संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति कृत संकल्प है , इस मौके पर सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद , जियाउद्दीन कुरेशी , जिलाध्यक्ष हाजी अब्दुल कवी, लाइक अहमद , मोहम्मद आमिर , चांद बाबू , जुनैद…
-
उत्तराखंड में अगले चार दिन ख़राब रह सकता है मौसम बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में आज से मौसम करवट बदल सकता है। अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मुनस्यारी में चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। उत्तराखंड में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। यहां दिन के समय चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दून में भी…
-
उत्तराखंड में दिल्ली से आ रहा कोरोना – त्रिवेंद्र
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि जिस तरह चीन से पूरी दुनिया में कोरोना फैला है। उसी तरह अब दिल्ली से उत्तराखंड की ओर कोरोना बढ़ रहा है। ऐसे में जो भी लोग उत्तराखंड की ओर आ रहे है अथवा दिल्ली की ओर जा रहे उन्हें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से प्रदेश सरकार चिंतित है। विशेष रूप से दिल्ली में जिस तरह से कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे बाद रही हैं। दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री…