उत्तराखंड
उत्तराखंड की खबरें
-
उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश की के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना है. देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील संवेदनशील इलाकों में न अनावश्यक रूप से न जाएं.
-
टैगोर पब्लिक स्कूल मे उत्साह के साथ मनाया आजादी का उत्सव
आजादी का उत्सव:- शहर के जाने माने स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल,पांडेय नेवार हल्द्वानी में आज स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के चैयरमैन श्री जगदीश चन्द्र सिंह पिमोली जी को आकस्मिक मिले पित्रशोक के कारण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य कार्यकारी श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ परेड तथा ध्वजारोहण को सलामी देने के साथ किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाए दी और बताया कि सही मायने में देश और देशवासियों की प्रगति तभी होगी जब वे अपने भीतर की बुराइयों को समूल नष्ट करेंगे। साथ ही वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी ने देश…
-
उत्तराखंड में नौ तक बारिश की आशंका का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य में नौ अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली गिरने मध्यम बारिश की संभावना है। आठ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। नौ को भी इन्हीं जिलों में भारी बारिश के साथ तीव्र बौछार होने के चलते येलो अलर्ट रहेगा। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इसके बाद भी मौसम की स्थिति में विशेष बदलाव नजर नहीं आ रहा।
-
कुमाऊं मीडिया प्रभारी बने दीपक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जबकि प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी को गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है। पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने बुधवार को देहरादून में पत्रकार वार्ता में दोनों के नाम की घोषणा की। प्रभारी यादव ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण पिलर होता है। जनता के अनुरूप कांग्रेस की नीतियों को आगे पहुंचाने मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के निर्देशन में दीपक और गरिमा दो जोनल हेड नियुक्त किए हैं। यह दोनों पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों के साथ…
-
नैनीताल एसएसपी की यात्रियों से अपील , सावधानी से करें यात्रा !
एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने बाहरी प्रदेशों एवं उत्तराखंड के अन्य जनपदों से नैनीताल आने वाले समस्त लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जनपद के आपदा प्रभावित संभावित स्थानों पर सतर्क और दूर दृष्टि रखते हुए सावधानी पूर्वक यात्रा करें । मलवा आने पर प्रभावित क्षेत्र सलड़ी ,ज्योलिकोट , मंगोली कैंची धाम के पास ,खैरना से काकडी घाट ,इसके अलावा बरसाती नदी नाले आने पर प्रभावित होने वाले क्षेत्र जैसे चोरगलिया में शेर नाला व सूर्य नाला । कालाढूंगी में मेथी शाह नाला व करकट नाला रामनगर में धनगढ़ी एवं रिंगोला रपटा । यदि आप इन क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं तो सावधानी पूर्वक यात्रा करें…