खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  नैनीताल

सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी का क्रमिक भूख हड़ताल

आईएमए के सचिव डॉ. गौरव सिंघल ने बताया कि सेव हेल्थकेयर इंडिया मूवमेंट के तहत आईएमए हल्द्वानी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेगा। यह आंदोलन आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने के विरोध में किया जा रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन   सोमवार से 14 फरवरी तक क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। बताया कि हल्द्वानी में दिन तय होने पर हड़ताल की जाएगी। तय दिन पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक डाक्टर अनशन करेंगे।

डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि आयुष और मॉडर्न मेडिकल से गंभीर मरीज पर होने वाले रिएक्शन पर बिना रिसर्च किए सरकार ने सर्जरी की अनुमति दे दी। यदि एलोपैथिक सर्जरी में मरीज को आयुष का लेप लगाया गया तो मरीज की मौत भी हो सकती है।

One Comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!