खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    सीएम का हल्द्वानी दौरा

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं उससे ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हल्द्वानी को करीब 120 करोड़ लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी, मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध किया और काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने 120 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में खुले जेनेरिक मेडिसिन शॉप का भी लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र…

  • उत्तराखंड

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में झुलसने से हुई मौत के मामले में सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की

    हल्द्वानी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से साईकिल सवार औषधीय संयोजक (कंपाउंडर) की झुलसने से हुई मौत के मामले में सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। यूपीसीएल के सहायक अभियंता और उपखंड अधिकारी समेत 5 कार्मिकों को लापरवाही में निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्र के एसएसओ को सेवा से हटा दिया गया है। वह उपनल से भर्ती थे। इससे सरकार ने जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों को एक कड़ा संदेश भी दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर ऊर्जा सचिव राधिका झा ने पूरे मामले की जांच सीनियर स्तर…

  • उत्तराखंड

    स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर केंद्र सरकार के नए दिशा निर्देश

    नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने  नए दिशा निर्देश जारी किए हैं और इन दिशा निर्देशों में स्कूल और कॉलेज को खोलने को लेकर भी नियम हैं। गृह मंत्रालय की गाइडालाइंस में कहा गया है कि 15 अक्तूबर से राज्य या केंद्र शासित प्रदेश स्कूल और कॉलेज खोल सकते हैं लेकिन उसके लिए कुछ जरूरी नियम होंगे जिनका पालन करना होगा। इन सबके अलावा सिनेमा और मल्टिप्लेक्स खोलने को लेकर भी नियम जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 15 अक्तूबर तक स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला ले सकते हैं। लेकिन स्कूल या कॉलेज या फिर कोई अन्य शिक्षण संस्थान…

  • उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री ने सोलर ऊर्जा प्लांट का लोकापर्ण किया

    चिन्यालीसौड़- आज बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पूर्व  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिन्यालीसौड़ के इन्द्रा टिपरी में 200 किलोवाट क्षमता के सोलर ऊर्जा प्लांट का लोकापर्ण किया, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक यमुनोत्री केदार सिंह रावत, गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत, ऊर्जा सचिव राधिका झा भी मौजूद थी. राज्य में ऊर्जा उत्पादन के नवाचारी व हरित तरीकों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार काम कर रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के जरिए लोगों को ऊर्जा क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री की ओर से 200 किलोवाट सोलर उर्जा संयत्र स्थापित करने के लिए…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    कोटाबाग के जालागांव में घास लेने गई एक महिला को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला।

    जालागांव निवासी बिशना देवी पत्नी जसवंत सिंह जिनकी उम्र 55 साल थी ,गांव की महिलाओं के साथ घास काटने खेतों में गई थी , जहां हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया ,साथ में गई महिलाओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गंभीर रूप से घायल बिशना देवी को कोटाबाग के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोटाबाग ब्लॉक में बीते 3 महीनों में जंगली जानवरों के हमले में तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं । महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है उनका…

error: Content is protected !!