-
मुख्यमंत्री का एक दिवसीय कार्यक्रम कल
सूबे केे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 01 अक्टूबर गुरूवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत लोहाघाट से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः45 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे तहसील परिसर हल्द्वानी पहुॅचकर लगभग 120 करोड़ की विकास योजनाओ ंका शिलान्यास, लोकार्पण हिलांश किचन, म्यूरल्स, पशु सेवा वाहन व एम्बुलैंसों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात 11ः35 बजे डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय पहुचकर चिकित्सालय में स्थापित चिकित्सा आधुनिकतम उपकरणों का लोकापर्ण करेंगे तथा प्लाज्मा दाताओं को सम्मानित करेंगे साथ ही डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य…
-
अयोध्या मामले में अदालत का फैसला
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने के मामले पर सीबीआई की स्पेशल अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है मामले में आरोपी बनाए गए लालकृष्ण आडवाणी , मुरली मनोहर जोशी , कल्याण सिंह , उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है , सीबीआई की स्पेशल अदालत ने माना है कि 28 साल पहले अयोध्या में जो भी हुआ वह अकस्मात हुआ योजनाबद्ध तरीके से कुछ भी नहीं किया गया था ।
-
पद्मभूषण पद्मश्री खड्ग सिंह वल्दिया का निधन
प्रसिद्ध भू वैज्ञानिक खड़ग सिंह वल्दिया का आज देहांत हो गया। 85 वर्ष की आयु में बंगलुरु में आज दोपहर 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वल्दिया पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गए है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक खड़क सिंह वल्दिया के निधन से वैज्ञानिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। उनकी रिक्तता कभी भरी नही जा सकती है. राजकीय इण्टर कालेज, पिथौरागढ़ से सन् 1953 में इण्टर करने के उपरान्त प्रो. वल्दिया लखनऊ विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा लिए आये और यहीं सन् 1957 में जिओलॉजी लैक्चरर नियुक्त हुए. साथ ही वे शोध कार्य में जुट गए. नेपाल से लेकर हिमाचल प्रदेश की सीमाओं तक फैले हिमालय का भूवैज्ञानिक…
-
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का छात्रों को प्रोन्नत करने का निर्णय
हल्द्वानी- मंगलवार को उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय की परीक्षा समिति लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ पी एस नेगी ने कहा कि अब प्रथम द्वितीय वर्ष तथा सेमेस्टर के छात्रों को कोविड 19 के चलते यू जी सी के निर्देशों व नियमों के तहत प्रोन्नत/उत्तीर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनके सत्रीय कार्यो के अंकों के आधार पर थ्योरी के अंक प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने कहा यदि कोई छात्र इन अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें अंक सुधार परीक्षा का मौका दिया जाएगा वे इसके लिए अलग से बैक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा छात्र हित में विश्वविद्यालय…
-
हल्द्वानी से दिल्ली: 8 बजे निकलेगी पहली बस
हल्द्वानी: आम लोगों का पिछले 6 महीने का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है । कल बुधवार से हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम की ओर से इसकी पूरी तैयारी हो गई है। कोरोना वायरस हेतु बनाए गए सभी नियमों का पालन होगा। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 10 बसै चलेंगी जिसमें पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी पहुंचने वाली बसें भी शामिल हैं। दिन की पहली बस सुबह 8 बजे रवाना होगी। फिलहाल बुधवार को दिल्ली के लिए ही सेवा मिलेगी, धीरे-धीरे अन्य राज्यों के लिए भी बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा। तय टाइम टेबल के अनुसार अभी दिल्ली के लिए केवल साधारण…
