खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड-अन्तर्राज्जीय सार्वजनिक परिवहन की अनुमति

    उत्तराखंड सरकार ने अन्तर्राज्जीय सार्वजनिक परिवहन को अनुमति दे दी है ,अब उत्तराखंड से दूसरे राज्यों में तथा बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में बसों के संचालन की अनुमति होगी। इसके अलावा राज्य के भीतर भी बसों का संचालन हो सकेगा। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को रोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा अंतराज्यीय मार्गों पर भी अब वाहनों का संचालन किया जाएगा। बसों में अब पूर्व की तरह ही किराया लिया जाएगाा। 50% सीट का नियम समाप्त हो गया है ,लेकिन खडे होकर यात्रा करने की अनुमति नहींं होगी।

  • उत्तराखंड,  टिहरी

    टिहरी में नई डीएम बनी ईवा आशीष श्रीवास्तव!

    टिहरी। उत्तराखण्ड़ में हुवे प्रशासनिक फेरबदल  में   इवा आशीष  श्रीवास्तव को  अब टिहरी गढ़वाल जिले की जिलाधिकारी बनाकर भेजी गयी हैं आपको बता दें कि टिहरी की जिलाधिकारी बनायी गयी ईवा आशीष  श्रीवास्तव आईएएस अफसर आशीष श्रीवास्तव की पत्नी हैं, जो कि इस समय डीएम देहरादून के पद पर तैनात हैं, इवा  आशीष  को  पुर्नवास निदेशक का चार्ज भी दिया गया है, आईएएस इवा आशीष  श्रीवास्तव से अपर सचिव सामान्य प्रशासन, पेयजल, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के निदेशक सहित संयुक्त निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। जुलाई 2017 में अल्मोड़ा की जिलाधिकारी बनी थीं, आईएएस ईवा आशीष श्रीवास्तव का अल्मोड़ा से काफी लगाव रहा है। वह …

  • उत्तराखंड

    रक्षामंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज दिल्ली से देहरादून में आइएमए के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य परिसर को जोड़ने के लिए चकराता मार्ग (एनएच-72) पर दो अंडरपास (भूमिगत मार्ग) के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवाना भी मौजूद रहे। आइएमए के बीचों बीच गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास का मामला 40 साल से लंबित था। अंडरपास न होने की वजह से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था , रक्षा मंत्रालय ने आइएमए में दो अंडरपास के लिए 45 करोड़ की धन राशि मंजूर की…

  • उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री कल उत्तराखण्ड को देंगे कई योजनाओं की सौगात…

    उत्तराखण्ड को कल कई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे , हरिद्वार के जगजीतपुर में 68 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र, सराय में 18 एमएलडी सीवर शोधन संयंत्र के साथ ऋषिकेश में भी कई योजनाएं शामिल हैं , हरिद्वार में सीवेज शोधन क्षमता 63 एमएलडी से बढ़कर अब 143 एमएलडी हो जाएगी । कुम्भ जैसे बड़े स्नान पर्वों पर भी गंगा अब सीवरेज की वजह से प्रदूषित नही होगी, कल कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी ऑनलाइन जुड़ेंगे, कल 11 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में होगी फिल्म की शूटिंग

    धीरे धीरे ही सही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड फ़िल्म निर्माताओं को दिनों-दिन अपनी ओर खींच रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में बड़े पर्दे की फ़िल्म कुतुबमीनार की शूटिंग भी उत्तराखंड की हसीं वादिओं  के बीच होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर रविवार को इंडियन सिनेफिले, फिल्म एवं मेन स्ट्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘कुतुब मीनार’ का मुहूर्त शॉट दिया। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर सरल और प्रोत्साहन करने वाली फिल्म नीति घोषित कर दी जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक राज आशू, निर्माता पंचम सिंह, निर्मला सिंह एवं मनोज वोहरा तथा प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, करनवीर बोहरा…

error: Content is protected !!