-
उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश व राजस्थान अंतरराज्यी बस सेवाएं शुरू होने की उम्मीद
उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और राजस्थान के साथ बस सेवाएं शुरू करने का रास्ता खुलने की उम्मीद है। इन राज्यों में 100-100 बस सेवाएं शुरू करने के परिवहन विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। बस सेवा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग कोरेाना प्रोटोकाल के अनुसार एसओपी तैयार कर रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते हैं। रोडवेज के एमडी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि रोडवेज के स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सरकार से विधिवत आदेश और एसओसी जारी होते ही बस सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार पहले ही…
-
उच्च शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है ,सोशल मीडिया पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी और उनके परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है एहतियात के तौर पर वह होम आइसोलेशन में हैं , दो तीन दिन में फिर से जनता के बीच उपस्थित हो जाएंगे , उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत उमा भारती के साथ जब केदारनाथ में थे तो इस बीच वो संक्रमित हो गए थे ,कोरोना संक्रमित होने के कारण वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे ।
-
साहसिक पर्यटन – गंगा में शुरू हुई राफ्टिंग
ऋषिकेश: साहसिक खेलों के शौकीनों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को गंगा में रंग बिरंगी राफ्टें तैरती दिखीं। दोपहर तक 200 से ज्यादा पर्यटक राफ्टिंग कर चुके थे शासन से रिवर राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। शासन ने इसके लिए संबंधित जिलाधिकारी को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करवाने के आदेश दिए हैं। गंगा में साहसिक गतिविधियां शुरू होने के बाद पर्यटन व्यवसाय के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।कोविड-19 के चलते बीते मार्च से गंगा में राफ्टिंग बंद है, इससे राफ्ट संचालक परेशान थे। नदी का जलस्तर बढऩे से 01 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक राफ्टिंग बंद रहती थी। 01 सितंबर से नदी…
-
मेरे बच्चे को माँ की कमी मत होने देना – मैं इस दुनिया से जा रही हू।
मेरे बच्चे का ख्याल रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना… यह दर्द है एक माँ का जो अब इस दुनियां में नही है ,टिहरी जिले के घनसाली ब्लॉक बेलेश्वर कस्बे की शालिनी ने मरने से पूर्व यह लाइनें लिखी , गरीब परिवार की शालिनी की शादी सौरभ से 2 साल पहले हुई थी , शालिनी बार-बार अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने मायके जाकर अपनी मां को यह सब बताती थी लेकिन बेटी का घर बर्बाद ना हो यह सोचकर हर बार शालिनी की मां उसे वापस उसके ससुराल भेज देती इस घटना के कुछ दिन पहले भी शालिनी अपनी मां के…
-
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से 2 चेहरे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी है , उत्तराखंड के महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव तथा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गयी है