-
उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला
उत्तराखंड मे पिछले 3 साल से बंद गांव का स्कूल प्रवासियों की वापसी के साथ फिर से खुला चंपावत जिले में प्रवासी ग्रामीणों की वापसी के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर स्कूल को फिर से खोला गया। चंपावत जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल, छात्रों की कमी के कारण तीन साल से बंद था, कोविड -19 महामारी के कारण अपने परिवारों के साथ घर लौटने वाले प्रवासीयों के अनुरोध पर शिक्षा विभाग द्वारा फिर से खोला जा रहा है। “तीन साल पहले छात्रों की कमी के कारण बंद हुआ स्कूल, ग्रामीणों के अनुरोध पर फिर से खोल दिया गया है। अभिभावकों द्वारा लगभग 16 छात्रों को यहाँ दाखिला भी दिलाया…
-
कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसान-राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
रामनगर: केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक बिल के विरोध में किसानो द्वारा देशव्यापी विरोध के बीच आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली व बाइकों में सवार होकर केंद्र सरकार के इस बिल का जमकर विरोध करते हुए एसडीएम विजय नाथ शुक्ल के माध्यम से एक ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को भेजा। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया के नेतृत्व में एकत्रित किसानों ने ग्राम पीरुमदारा से ट्रैक्टर ट्राली व बाइको में सवार होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल का जमकर विरोध करते हुए जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया ग्रामीण क्षेत्रों से घूमता यह जुलूस तहसील प्रांगण में पहुंचा जहां…
-
मंत्री लिखे अफसर की सीआर
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य द्वारा अपने विभागीय सचिव और निदेशक के खिलाफ नाराजगी को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का भी साथ रेखा आर्य को मिला है। रेखा आर्य के द्वारा अधिकारियों से नाराजगी के सवाल पर सतपाल महाराज ने बड़ा बयान देते हुए कहा है, कि उत्तराखंड में अधिकारियों की सीआर विभागीय मंत्री लिखें तो अफसर बेलगाम नहीं होंगे, सतपाल महाराज का कहना है कि उत्तराखंड में पहले की व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।
-
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने से निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोन्स का दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। जोन्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए एक कमेंटेटर के रूप में मुंबई में थे। समझा जाता है कि उनके साथी कमेंटेटर ब्रेट ली ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। गुरुवार सुबह जोन्स ने ली और एक अन्य टिप्पणीकार, निखिल चोपड़ा के साथ नाश्ता किया। जोन्स को उस होटल की लॉबी में बड़े पैमाने पर दिल का दौरा पड़ा, जहाँ वह कमेंटरी के कार्यकाल में रह रहे थे। स्टार इंडिया ने स्टार स्पोर्ट्स के जरिए आईपीएल के प्रसारण की मेजबानी…
-
भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन
पिथौरागढ़ – उत्तर प्रदेश के समय पिथौरागढ़ क्षेत्र से विधायक रहे भाजपा नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस लोहाघाट के फोर्ती स्थित निवास पर ली। वह लंबे समय से बीमार थे। कृष्ण चंद्र पुनेठा के पुत्र ने रात करीब एक बजे उनके निधन की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। वे वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1996 में भी विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य…