-
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये
चमोली पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज भगवान बद्री विशाल के दर्शन किये तथा देश में कोरोनामुक्ति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान शोसल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का कोरोना टैस्ट करवाया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी ,इसके बाद वह सड़क मार्ग से आज सुबह 11.30 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंची। मंदिर परिसर में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी की उपस्थिति में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह , प्रभारी,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल,नारायण नंबूदरी ने उनका स्वागत…
-
दर्जा मंत्री से मारपीट करने वाले गिरफ्तार
सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , बीते 20 सितंबर को दर्जा राज्यमंत्री से किसी बात को लेकर मारपीट करने वाले इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर निगम के स्वच्छकार समिति द्वारा भी प्रदर्शन किया गया था , इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने सितारगंज रोड से पकड़ा है और सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
-
हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव की करना से मौत
*हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव मेहता की कोरोना से मौत* हल्द्वानी। हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव दिनेश मेहता की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मेहता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। बाद में सांस लेने में भी दिक्कत होने पर वह एसटीएच हल्द्वानी में स्वयं ही स्कूटर से जाकर भर्ती हुए थे। इस पर उनका कोरोना जांच हुई और कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को उनका रुद्रपुर के किसी व्यक्ति से प्लाज्मा ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जहां सुबह करीब पांच बजे रामपुर के पास उन्होंने…
-
उच्च शिक्षा निदेशालय 3 दिन के लिए बंद
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है , उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने 19 सितंबर को निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की थी , देहरादून लौटने के बाद मंत्री धन सिंह रावत का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे , इस दौरान निदेशालय के सभी कर्मियों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है , साथ ही सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने फोन नंबर चालू रखने के लिए कहा गया है , अब उच्च शिक्षा निदेशालय को पूरी…
-
कुमाऊं कमिश्नर कोरोना संक्रमित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच अब कुमाऊ कमिश्नर अरविंद सिंह कोरोना पॉजिटिव आए हैं ,उन्हें इलाज के लिए देहरादून रैफर किए गए है , बुखार की शिकायत के बाद कुमाऊ कमिश्नर का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना सैंपल लिया गया था , जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है , कुमाऊ कमिश्नर को इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है , कुमाऊं क्षेत्र में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है , कोरोना की वजह से सुशीला तिवारी अस्पताल में बीते दिन 3 मरीजों की मौत हो गई । सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति…