खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  टिहरी

    विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दी

    टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में बिलेश्वर गांव की एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटक कर जान दे दी , मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मृतका का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है , जिसमें उसने लिखा है कि मेरे बेटे का ध्यान रखना उसे मां की कमी महसूस मत होने देना ,मेरा पति मुझे पसंद नही करता , मृतका का बेटा 1 साल का है , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेजा है मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष है , मामले में अभी तक मृतका के पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है…

  • देहरादून

    लोहाघाट विधायक को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस

    भाजपा प्रदेश संगठन ने लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी किया है और एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा गया है , लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ विकास कार्यों की अनदेखी पर आवाज उठा चुके हैं , 23 सितंबर को देहरादून में हुए एक दिवसीय विधानसभा सत्र में भी उन्होंने सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर सरकार के खिलाफ सदन में सवाल पूछा था जिससे नाराज उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संगठन में अपने विधायक को नोटिस भेजा है , एक हफ्ते में जवाब ना देने की स्थिति में लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के खिलाफ भाजपा…

  • उत्तराखंड,  नैनीताल,  राष्ट्रीय

    घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश में नंबर वन

    आर्थिक मंडी, कोरोना, सामान्य जान जीवन अवव्यस्था के बीच यह खबर पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा करेगी, क्योंकि एक स्कूल जिसकी स्थापना देश सेवा के लिए हुई थी वो आज अपने लक्ष्य में कामयाब होता दिख रहा है, नैनीताल जिले में स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल जिसने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा सैन्य अधिकारी दिए हैं। पिछले 10 साल से घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से हर साल 33.4 प्रतिशत विद्यार्थी एनडीए, नेवल एकेडमी और मिलिट्री एकेडमी को ज्वाइन करते हैं। यह आंकड़ा देश के किसी भी सैनिक स्कूल से सबसे ज्यादा है। यही वो कारण है जिसकी वजह से पूरा देश स्कूल को सलाम कर रहा है दूसरे नंबर…

  • उत्तराखंड,  उधम सिंह नगर

    रुद्रपुर जिला अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव 3 कैदी फरार

    सितारगंज जेल में बंद तीन कैदियों को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से बीती रात तीनों कैदी आनंद, गौरव पाल और देवेंद्र बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। रुद्रपुर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि बीती रात बाथरूम जाने का बहाना बनाकर यह तीनों कैदी अंदर से कुंडी लगाकर बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए , इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की टीमें गठित कर दी गयी है ।

  • उत्तराखंड

    भूखमरी की कगार पर पर्यटन ब्यवसाई

    कोरोना के चलते हुए लॉक डाउन के बाद जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई सरकार ने पर्यटन ब्यबसाय में रियायत देने का फैसला लिया, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी की उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी लेकिन बाबजूद इसके पर्यटन ब्यबसाय रफ़्तार नही पकड़ पा रहा है, और इस ब्यवसाय से जुड़े लोगों के आगे आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है । उत्तराखंड में पर्यटन आर्थिकी का मजबूत जरिया है, देश विदेश से लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन कोरोना ने इस बार पर्यटन कारोबार को बिल्कुल चौपट कर दिया है , सरकार ने अब पर्यटन के लिहाज़ से गाइडलाइंस जारी की लेकिन पर्यटक खासकर कुमाऊँ की तरफ…

error: Content is protected !!