खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • नैनीताल

    पानी टँकी पर चढ़ा अनशनकारी मधुमखियों ने खदेड़ा

    कोरोना काल के चलते पूरी दुनिया मे स्कूल कालेज बंद है लेकिन स्कूल ऑनलाइन चल रहे है   निजी स्कूलों की फीस माफ करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद सरकार से नाखुश होकर हल्द्वानी जल संस्थान परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया.  जिसके बाद अफरा तफरी मच गई, पार्षद को पानी की टंकी से नीचे उतारने गए लोगों और पुलिस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया. मधुमक्खियों के हमले के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई, जैसे तैसे पार्षद को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नीचे लाया गया लेकिन कड़ी मशक्कत के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों को जमकर घायल कर दिया,…

  • विशेष खबर 

    Engineers Day 2020: इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना -ताजमहल

    लगभग 372 वर्ष पहले  बनकर   तैयार हुआ दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। अभियंता दिवस पर ताजमहल के आर्किटेक्ट और इंजीनियरिंग की तुलना बेमानी है। निर्माण के 372 वर्षों में ताजमहल ने भूकंप और बाढ़ का कहर झेला है, लेकिन उनसे बेअसर रहा। देश के जाने माने नींव विशेषज्ञ प्रोफेसर एस. सी. हांडा के मुताबिक ताजमहल जैसी दुनिया में कोई इमारत नहीं। ताज की नींव भूकंप के झटके झेलने लायक है। इंजीनियरों के मुताबिक ताज सदियों तक बना रहेगा। आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर एवं नींव विशेषज्ञ डॉ. एससी हांडा के अनुसार   ताजमहल की दीवारें ककैया ईंटों की हैं और चूना पत्थर से जुड़ी हैं। चूना…

  • टिहरी

    उबड़ खाबड़ रास्ते से 17 किलोमीटर पैदल चले जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल

    उत्तराखंड के टिहरी जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहाड़ी रास्तों पर 17 किमी की पैदल दूरी चल कर सीमांत गांव गंगी पहुंचे। गांव पैदल पहुंचने की बात सुनकर ग्रामीण उन्हें देखकर आश्चर्य  से देखे रह गए। इस दौरान गांव पहुंचकर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।  ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़ी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए। जैसा  कि ज्ञात है   भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गंगी गांव में बीते 10 अगस्त को बारिश से भारी नुकसान हुआ था। गांव…

  • विशेष खबर 

    Hindi Diwas 2020: आज हिंदी दिवस है

    हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।  14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।  इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी भारत की 22 भाषाओं में से एक है। अधिकतर भारतीय हिंदी को बोलते और समझते हैं। हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रसार और प्रचार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेजों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। 14…

error: Content is protected !!