खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन

    उत्तराखंड सरकार  में  नेता प्रतिपक्ष और उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक  की वजह से निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कांग्रेस की कद्दावर नेता की मौत से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। इंदिरा हृदयेश की निधन पर सूंपर्ण राजनीतिक जगत में शोक व्याप्त है।

  • उत्तराखंड

    हल्द्वानी – मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट में गड़बड़ी की जांच

    हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के नाम पर बड़ा गोलमाल सामने आया है ,सांसद अजय भट्ट के संज्ञान में मामले की शिकायत आने के बाद उन्होंने मामले की जांच जिलाधिकारी नैनीताल को दे दी है , और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है, सांसद अजय भट्ट को मिली शिकायत के मुताबिक ठेकेदार ने 65 लाख रुपये लेकर पुराना ऑक्सीजन प्लांट सुशीला तिवारी अस्पताल में लगा दिया, प्लांट में गड़बड़ी आने के बाद शिकायत सामने आई, सांसद अजय भट्ट ने इस ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया था..सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन अपने ऑक्सीजन प्लांट के…

  • उत्तर प्रदेश,  राष्ट्रीय

    यूपी भवन दिल्ली में पहुंचे योगी,  फेरबदल की अटकलें तेज

    यूपी के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन पहुंच चुके हैं।  यहां वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसी के साथ ही यूपी में फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं।  सीएम योगी की इन बैठकों में आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी और रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही यूपी में संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत होने की संभावना  है। छह महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने ए के शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी…

  • राष्ट्रीय

    अब वैक्सीन के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगे निजी अस्पताल

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सोमवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। प्रधानमंत्री ने  कहा कि ये व्यवस्था आने वाले दो सप्ताह में लागू की जाएगी। इन दो सप्ताह में केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर नई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लेंगी।प्रधानमंत्री ने कहा,…

  • उत्तराखंड

    गंगोलीहाट औऱ आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोविड टेस्ट कैम्प आरम्भ

    गंगोलीहाट औऱ आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोविड टेस्ट कैम्प शुरू हो गए हैं, लोगो टेस्ट कराने आगे भी आ रहे हैं, कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद ने कोविड टेस्ट कैम्प लगने पर खुसी जताते हुए कहा की यह ग्रामीणों के बड़ी राहत भरी खबर है, उन्होंने गांवो में जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की शुरुआत करने की भी मांग उठाई है, गौरतलब है की गंगोलीहाट इलाके में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, लिहाज़ा गांवो में वैक्सीनेशन कैम्प जल्द से जल्द शुरू किए जाने चाहिये, यह कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय चंद्र की जागरूकता औऱ मेहनत का परिणाम है की गंगोलीहाट जैसे दूरस्थ इलाके में कोरोना की जांच शुरू…

error: Content is protected !!