-
इंदिरा हृदयेश पंचतत्व मे हुई विलीन
हल्द्वानी – क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 डा0 श्रीमती इन्दिरा हृदयेश सोमवार को पंचतत्व मे विलीन हुई। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सुमित हृदयेश, संजीव शर्मा तथा सौरभ शर्मा द्वारा दी गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत स्व0 हृदयेश का अन्तिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट पर किया गया। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। अन्तिम विदाई के दौरान अपार जनसमुह अन्तिम संस्कार मे उमडा तथा लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी तथा जब तक सूरज चांद रहेगा इन्दिरा तेरा नाम रहेगा का उद्घोष भी किया। डा0 इन्दिरा…
-
पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में इंदिरा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़
सोमवार को प्रातः 11:00 बजे कांग्रेस के दिवंगत नेत्री नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश का पार्थिव शरीर कॉन्ग्रेस पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में आम जानो के दर्शन के लिए रखा गया। जहां पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग अपने जनप्रिय नेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लालायित दिखाई दे रहे हैं। हर किसी की आंखों में आंसू और चेहरे में अपने प्रिय के बिछड़ने के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत सुबह के तमाम बड़े नेताओं ने उनके आवास में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
राज्य में 22 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
राज्य में कोरोना कर्फ्यू 22 जून तक जारी रहेगा। सरकार ने कुछ देर पहले इसे एक हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया। कोरोना वायरस के कम होने के बाद भी सरकार लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता मान रही है और तभी अधिक छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। उन्हें यात्रा करने के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। इसके अलावा राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।…
-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि इंदिरा हरदेश उत्तराखंड की राजनीति का वह चेहरा था, जिसने हर वर्ग के लिए काम किया उन्होंने हमेशा विकास की सोच के साथ प्रदेश और समाज के लिए काम किया है। मदन कौशिक ने कहा कि इंदिरा ह्रदयेश प्रदेश की सबसे बड़ी नेताओं में से एक थी जिनको हम सब हमेशा याद रखेंगे। वही इन्दिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ से राजनीति में बहुत कुछ सीखा,…
-
इंद्रा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम
उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष दिवंगत इंदिरा हृदेश को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से सीधे हल्द्वानी पहुंचे, मुख्यमंत्री ने इंदिरा हृदयेश के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है सरकार उनके कामों को आगे बढ़ाएगी उत्तराखंड में ही नहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी उनका अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इंदिरा के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा क्योंकि वह मुझे हमेशा छोटे भाई की तरह मानती थी और सरकार उनके नाम से जरूर कुछ करेगी, मुख्यमंत्री…