खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड,  नैनीताल

    टैगोर पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल

    जन-जन तक टैगोरियन्स का संदेश:- शहर के जाने-माने स्कूल     पांडे नेवार, हल्द्वानी में आज कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों ने इको क्लब के अंतर्गत “वृक्षक” अभियान में हिस्सा लिया। वही दूसरी तरफ कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों द्वारा घर- घर जाकर समाज में फैल रहे कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें बच्चों ने बैनर लेकर रैली निकाली।आस- पास के सभी लोगों को कोरोना से बचने के उपाय बताए, ढिलाई व लापरवाही न करने का निवेदन किया और साथ ही जीवन सुरक्षा कवच सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत स्कूल के मैदान में वृक्षारोपण किया गया। ” वृक्षक ”…

  • उत्तराखंड

    टैगोर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव की धूम

    शहर के जाने माने स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल,पांडेय नेवार हल्द्वानी में आज कृष्ण जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के चैयरमैन श्री जगदीश चन्द्र सिंह पिमोली जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया और बाल गोपाल को पालना झुलाया गया। बच्चों ने कृष्ण जीवन के अलग – अलग पक्षों को अभिनय के द्वारा दर्शाया गया, स्कूल की अध्यापिकाओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। अभिभावकों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों तथा अध्यापिका ट्विंकल द्वारा नृत्य प्रस्तुति में प्रतिभाग किया गया। मंच संचालन स्कूल की अंगेजी विषय अध्यापिका गुनीत कौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट

    उत्तराखंड में भारी बारिश की के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के 5 जिलों में आज से भारी बारिश की संभावना है. देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील संवेदनशील इलाकों में न अनावश्यक रूप से न जाएं.

  • उत्तराखंड

    टैगोर पब्लिक स्कूल मे उत्साह के साथ मनाया आजादी का उत्सव

    आजादी का उत्सव:- शहर के जाने माने स्कूल टैगोर पब्लिक स्कूल,पांडेय नेवार हल्द्वानी में आज स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल के चैयरमैन श्री जगदीश चन्द्र सिंह पिमोली जी को आकस्मिक मिले पित्रशोक के कारण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य कार्यकारी श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी द्वारा की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ परेड तथा ध्वजारोहण को सलामी देने के साथ किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाए दी और बताया कि सही मायने में देश और देशवासियों की प्रगति तभी होगी जब वे अपने भीतर की बुराइयों को समूल नष्ट करेंगे। साथ ही वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी ने देश…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में नौ तक बारिश की आशंका का येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने राज्य में नौ अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।   पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली गिरने मध्यम बारिश की संभावना है। आठ को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। नौ को भी इन्हीं जिलों में भारी बारिश के साथ तीव्र बौछार होने के चलते येलो अलर्ट रहेगा। मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इसके बाद भी मौसम की स्थिति में विशेष बदलाव नजर नहीं आ रहा।

error: Content is protected !!