खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    अनिल बलूनी की पहल हरदा को भा गई

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव  हरीश रावत के दिल को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की पहल भा गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने कहा कि बलूनी अच्छी सोच के साथ अच्छे प्रयास कर रहे हैं।  राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से कोटद्वार-नई दिल्ली और टनकपुर-नई दिल्ली, दो जन शताब्दी ट्रेनों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। दोनों मंडलों, गढ़वाल व कुमाऊं की जनता को इन दोनों ट्रेन के संचालन से बड़ी राहत मिलना तय है। बलूनी के इन प्रयासों पर इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ‘थैंक्यू अनिल बलूनी।’

  • राष्ट्रीय

    मोदी मंत्र 2021 : ‘दवाई भी और कड़ाई भी’

    प्रधानमंत्री  ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी।    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में  साल का नया मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा,’पहले मैंने कहा था, दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कह रहा हूं कि दवाई भी और कड़ाई भी। साल 2021 का मंत्र दवाई भी और कड़ाई भी होगा।’ उन्होंने कहा कि साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।  हम अगले साल दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत फ्यूचर ऑफ…

  • उत्तराखंड

    नैनीताल : 31 दिसंबर को दोपहर बाद माल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन

    नैनीताल। 31 दिसंबर के दिन दोपहर बाद नैनीताल की माल रोड में वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। यही नहीं शहर में भीड़ बढ़ने पर बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंगों पर ही रोक लिया जाएगा। वहां से पर्यटक शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे। हर साल 31 दिसंबर को हजारों सैलानी जश्न मनाने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं, इससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर जाती है। इससे यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि अधिकारियों ने 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल की यातायात व्यवस्था का पूरा…

  • बागेश्वर

    अर्थ एवं संख्याधिकारी की परीक्षा में टॉप पर रहे मुकेश

    गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अर्थ एवं संख्याधिकारी की मुख्य परीक्षा में गरुड़ के मुकेश नेगी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। गरुड़ ब्लॉक के चनोली गांव निवासी मुकेश नेगी का इससे पूर्व लोअर पीसीएस में चयन हो चुका था। वह तीन वर्ष तक शिक्षा विभाग में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता रह चुके हैं। उनके पिता जगदीश सिंह नेगी सेना के अवकाश प्राप्त जेसीओ हैं, जबकि मां गृहणी हैं।

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड – 31 जनवरी तक के लिए नई एसओपी जारी

    कोविड-19 संक्रमण को लेकर  उत्तराखंड सरकार ने  अपनी गाइडलाइन 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में नई एसओपी जारी कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से नए कोरोना स्ट्रेन को देखते हुए नए प्रतिबंध तो नहीं लगाए गए, लेकिन अनलॉक की उम्मीद के अनुरूप पूर्व के प्रतिबंधों में भी ढील नहीं दी गई। नई एसओपी में कोरोना वैक्सीन की तैयारी पर जोर दिया गया है। साथ ही सर्दी और नए साल के जश्न को देखते हुए संक्रमण के फैलाव के प्रति आगाह किया गया है। प्रदेश में सार्वजनिक समारोह आदि में अधिकतम लोगों की संख्या 100 तय है, नई…

error: Content is protected !!