-
उत्तराखंड : तराई भाबर से लेकर पहाड़ तक बारिश ने बढ़ाई ठंड, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
उत्तराखंड में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। शनिवार देर रात से ही मौसम ने करवट ली और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। कई जगह बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण सभी जिलों में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। सुबह रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी के असार बने हुए हैं। मैदान में बारिश के कारण हाड़ गलाने वाली ठंड हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिखने भी लगा है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार…
-
शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में शीतलहर अपने चरम पर पहुंच गई है और नए साल के पहले दिन से कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा की चार-छह जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी आशंका है।’’ उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान यही स्थिति रहने का अनुमान मैसम विभाग…
-
कोविशील्ड और कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
देश में कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड(Covishieled) और स्वदेशी भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सिन(Covaxin) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी से लड़ाई के मद्देनजर लंबे समय से कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) का इंतजार किया जा रहा था । यह इंतजार अब खत्म हो गया है। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसीत वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से भारत में उत्पादन कर रहा है, वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल…
-
2021 में लाएंगे बहुत बड़ा राजनैतिक भूचाल : इंदिरा
उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा यह साल राजनीतिक रूप से कांग्रेस और भाजपा के लिए बेहद अहम है और साल के पहले ही दिन राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ा बयान सामने आया है सरकार की बिपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2021 में राज्य में बहुत बड़ा भूचाल आएगा क्योंकि कांग्रेस चुनावी माहौल में पूरी तरह तैयार है यही नहीं इशारा मिलते ही भाजपा के कई सारे विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे इंदिरा हृदयेश ने कहा साल के पहले ही दिन उनकी एक बड़े नेता से बात हुई है। कुछ दिन पूर्व भी नेता प्रतिपक्ष ने इशारा दिया था…
-
उत्तराखंड- प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला पुरस्कार इस नगर पंचायत को मिला
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के नगर पंचायत दिनेशपुर को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में प्रथम पुरस्कार दिया गया है प्रधानमंत्री व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने नगर पंचायत दिनेशपुर को वर्चुअल रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम रुद्रपुर जिला कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में जिला अधिकारी रंजना राजगुरू नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्ष सीमा सरकार व नगर पंचायत के ईओ संजय कुमार मौजूद रहे। जिस कार्य के लिए नगर पंचायत दिनेशपुर को पुरस्कार दिया गया उसके तहत वर्ष 2020 में दिनेशपुर में 1219 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन हुआ था। और नगर पंचायत ने बेहतर कार्य करते हुए 157 भवन का निर्माण पूरा किया…