खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लेंगे राजनीति से सन्यास – जानिए कब

        सोशल मीडिया में हरीश रावत ने लिखा है कि  # त्रिवेंद्रसरकार के एक काबिल #मंत्री जी ने जिन्हें मैं उनके राजनैतिक आका के दुराग्रह के कारण अपना साथी नहीं बना सका, उनकी सीख मुझे अच्छी लग रही है। मैं #संन्यास लूंगा, अवश्य लूंगा मगर 2024 में, देश में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संवैधानिक लोकतंत्रवादी शक्तियों की विजय और श्री #राहुलगांधी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह संभव हो पायेगा, तब तक मेरे शुभचिंतक मेरे संन्यास के लिये प्रतीक्षारत रहें।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे 2024 में राजनीति से संयास ले लेंगे ।

  • अल्मोड़ा 

    स्वामी विवेकानन्द की तपस्थली काकड़ीघाट- जानिए क्यों है विशेष

    देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म का केंद्र है लेकिन यहां पर कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर सकारात्मक ऊर्जा का भंडार है ऐसी ही एक जगह है काकडी घाट , जहां पर स्वामी विवेकानंद को अद्भुत ज्ञान की प्राप्ति हुई थी जिस ज्ञान को उन्होंने देश ही नही विदेशों में भी फैलाया , काकडी घाट स्थित कर्कटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे उनको दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी । यूं तो पूरा उत्तराखंड देवभूमि के नाम से जाना जाता है यहां कण कण में ईश्वरीय शक्ति विराजमान हैं ,लेकिन कुछ जगहों पर ज्ञान की अविरल धारा आज भी बह रही है , नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के…

  • उत्तराखंड

    धारचूला और झूलाघाट के अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल नेपाली नागरिकों के लिए आज खुलेंगे

    नेपाल के उच्च हिमालयी  गांवों के माइग्रेशन में नीचे आ रहे ग्रामीणों के नेपाल जाने और नेपाल के आठ सौ भारत से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स के लिए सोमवार को भारत-नेपाल को जोडऩे वाले धारचूला और झूलाघाट पुल खुलेंगे। दोनों स्थानों पर नौ घंटे पुल खुले रहेंगे। नेपाल के व्यास गांवपालिका के छांगरू और टिंकर गांव के ग्रामीणों के भारत के रास्ते माइग्रेशन के लिए नेपाल सरकार ने भारत से धारचूला पुल खोलने का अनुरोध किया था। दोनों देशों के प्रशासन अपने -अपने गृह मंत्रालय के आदेश पर सुबह आठ बजे पुल खोलेंगे। झूलाघाट पुल प्रतिदिन सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त्त आठ सौ…

  • उत्तराखंड

    साहसिक पर्यटन से वर्षभर रोजगार : महाराज

    पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड सर्वाधिक  उपयुक्त  स्थल है है  राज्य में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां संचालित की जाएं। सरकार द्वारा भी  साहसिक पर्यटन को इसी मकसद से बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय निवासियों को सालभर रोजगार मिल सके राफ्टिंग, क्याकिंग व पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए पर्यटन विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनके सुनियोजित विकास को प्रयास चल रहे हैं।

  • उत्तराखंड

    राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोना पॉजिटिव

    उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कोरोनावायरस कोविड-19 पॉजिटिव आई है उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह एसिस्टमैटिक है और उन्हें कोई परेशानी नहीं है और उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया है राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने निवेदन किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में पिछले दिनों आए हैं वह सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

error: Content is protected !!