खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • खबरें ,  राष्ट्रीय

    अहमद पटेल का कोरोना से निधन

    कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीने पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज मेदांता अस्‍पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्‍हें नहीं बचाया जा सका। बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्‍टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर साझा की है। उन्‍होंने लिखा है कि ‘बहुद दुख के साथ कहना…

  • उत्तराखंड

    कोरोना की जाँच के बाद ही कर पाएंगे कुम्भ में स्नान

    हरिद्वार में होने वाले आगामी  कुंभ मेले के दौरान गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की राज्य के बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे कोरोना की जांच के बाद ही श्रद्धालु स्नान के लिए आ पाएं।  कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जनजागरूकता को लेकर सरकार संतों और आश्रमों की भी सहायता लेगी।  सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी कुंभ मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।  सीएम ने   स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से कुंभ स्नान की सुविधा देने के लिए सभी सरकारी महकमे समन्वय के साथ काम करें।…

  • उत्तराखंड

    जिलाधिकारी नैनीताल की बड़ी कार्यवाही ; पटवारी पर गिरी गाज

    कानूनगो रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति के बाद की गई तैनाती स्थल पर योगदान ना करने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा कोविड 19 महामारी में दायित्यांे का निर्वहन ठीक प्रकार से ना करने के कारण जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने लालकुआं तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) इकबाल अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये उन्हे तहसील कालाढूगी में सम्बद्व कर दिया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन केएस टोलिया की ओर से जारी निलंबन आदेश मे कहा गया है कि इकबाल को रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति की गई है तथा आदेशित किया है कि वह तत्काल रजिस्टार कानूनगो पद पर तहसील नैनीताल में योगदान प्रस्तुत करें तथा…

  • उत्तराखंड

    हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़

    उच्च हिमालय में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। ऊंची चोटियों में  हिमपात जारी रहा। पिछले 2 दिन से   मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय में मौसम खराब हो गया था।   मुनस्यारी में हिमकण गिरे और वर्षा हुई । सोमवार को पूरे जिले भर में आसमान बादलों से घिरा रहा। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालय में नंदा देवी से लेकर ओम पर्वत तक की चोटियों में लगातार हिमपात जारी है। मुनस्यारी में दिन का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।हिमालयी क्षेत्रोें में हिमपात शुरू होने के बाद तराई-भाबर में भी ठंड बढ़ गई है। कुमाऊं में पिथौरागढ़ की चोटियों पर रह रहकर हो रहा है। पश्चिमी…

  • राष्ट्रीय

    (अच्छी खबर) ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं आधार कार्ड मे अपना एड्रेस; जानिए जरूरी दस्तावेज

    आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति की पहचान या पते के सबसे मान्य दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड में एड्रेस का सही होना बहुत जरूरी होता है। इससे बैंक में खाता खुलवाने, नया लोन या क्रेडिट कार्ड लेने, नया सिम कार्ड खरीदने, नया गैस कनेक्शन लेने, बिजली का कनेक्शन लेने जैसे बहुत से कार्यों में जरूरत रहती है।  अगर आपका एड्रेस अपडेटेड नहीं है तो आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप महज कुछ स्टेप्स में Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों की एक सूची दी है, जिसके जरिए आधार कार्ड में…

error: Content is protected !!