-
उत्तराखंड : कॉर्बेट पार्क में क्षमता से ज्यादा बाघ; लेकिन विभाग चिंतित जानिए क्यों
कॉर्बेट पार्क का कुल क्षेत्रफल करीब 1230 वर्ग किलोमीटर है जिसमे 252 बाघ हैं।क्षेत्रफल के हिसाब से इसमें 238 बाघ होने चाहिए। यानी कॉर्बेट में क्षमता से करीब 14 बाघ ज्यादा हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या में और इजाफा होगा। वन विशेषज्ञों के अनुसार, इससे आपसी संघर्ष, खाने की कमी और अन्य कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या वन विभाग के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। यहां क्षमता से अधिक बाघों को नियंत्रित करना आने वाले वक्त में मुश्किल होगा। दूसरी ओर राजाजी नेशनल पार्क में कुल 820 वर्ग किलोमीटर एरिया में करीब 37…
-
दुखद -पाकिस्तानी गोलीबारी में देवभूमि का लाल शहीद
उत्तराखंड के लिए सीमा से एक दुखद खबर है। देश के लिए एक और देवभूमि के लाल ने शहादत दी है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के दौरान ग्राम ओड़ियारी, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए हैं। वह 16 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के हमारे वीर शहीद को कोटिशः नमन। एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है, वहीं उन्हें खोने का भी…
-
कोटाबाग़ में होगा एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन- जानिए कब
हल्द्वानी कोटाबाग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से 26 से 30 दिसंबर तक एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आयोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एडवेंचर फेस्टिवल मेें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, एमटीवी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वॉक, पैरा मोटरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वॉक, विलेज टूर, बर्ड वॉचिंग के साथ अन्य साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य की कमियां दुरुस्त की जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। कॉलेज परिसर…
-
भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर सख्त फैसला ले सकती है सरकार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर बढ़ने की आशंका से सरकार विवाह सहित अन्य आयोजनों में अधिकतम लोगों की मौजूदगी के नियम में बदलाव कर सकती है। शनिवार को जिलाधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। अभी तक आयोजनों में 200 लोगों की सीमा है और एमएचए की गाइडलाइन के मुताबिक राज्य सरकार इस सीमा को 100 तक कर सकती है। वहीं कोरोना मामलों के बढ़ने की स्थिति में अगर कंटेनमेंट जोन बनते हैं तो सरकार ऐसे क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया व कतिपय टीवी चैनलों पर चल रहीं राज्य में 29 नवंबर से लॉकडाउन की खबरों को अफवाह…
-
तीन कर्मियों के भरोसे एसबीआइ गंगोलीहाट
गंगोलीहाट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा एक अधिकारी व दो सहायकों के भरोसे चल रहा है। बैंक में स्टाफ की कमी चलते खाताधारक परेशान हैं। बैंक में सैकड़ों पेंशनधारकों के खाते हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारियों व आम जनता को भी इसी बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है। एस0बी0आइ0 में विगत जून माह से शाखा प्रबंधक का पद रिक्त चल रहा है। हाल में बगैर प्रतिस्थानी के एकाउंटेंट का भी तबादला अन्यत्र कर दिया गया है। इस शाखा में 8 सहायकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में दो ही कार्यरत हैं। इसके अलावा चार अधिकारियों के पदों के सापेक्ष वर्तमान में एक ही अधिकारी कार्यरत हैं। एकमात्र अधिकारी…