-
Board Exam: इन आसान टिप्स से आएंगे बेहतरीन अंक
बोर्ड की परीक्षाएं काफी नजदीक हैं, ऐसे में छात्रों की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आखिरी समय में हड़बड़ी के बजाय छात्रों को पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।छात्रों का आगे का भविष्य काफी हद तक बोर्ड परीक्षाओं पर ही निर्भर करता है।खास तौर पर 12वीं कक्षा के छात्रों का।आगे करियर के लिए कौन से विषय चुनेंगे, किस क्षेत्र की तैयारी करेंगे आदि कई महत्वपूर्ण बातें उनके बोर्ड के प्रदर्शन पर ही निर्भर करती हैं।ऐसे में पहले से शुरू की गई तैयारी आपके बेहतरीन प्रदर्शन में तो सहायक होती ही है साथ ही परीक्षा के समय आप तनाव मुक्त तभी महसूस…
-
रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है। शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को…
-
उपवास के बजाय पश्चाताप करें हरीश रावत- बंशीधर भगत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सचिवालय खोलने के मुद्दे पर उपवास की धमकी देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अब पश्चाताप करना चाहिए। उन्होंने कहा की कोविड की गाइड लाइन के तहत राज्य के महत्वपूर्ण कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में सुरक्षित दूरी का अनुपालन करते हुए कार्य किया जा रहा है, इसलिए इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बेहतर होता कि रावत अपने कार्यकाल में घोटालों से राज्य की आर्थिक स्थिति को चौपट करने के लिए पश्चाताप करते हुए धरने पर बैठते। भगत ने कहा कि भाजपा शासन में आम फरियादियों के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आवश्यक कार्यों के…
-
नैनीताल में पार्किंग की समस्या के समाधान को डीएम की शानदार पहल
नैनीताल -मेट्रोपोल पार्किग जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का ड्रीम प्रोजेक्ट में हैं, नैनीताल शहर में वाहनों की सुव्यस्थित पार्किंग हेतु मेट्रोपोल पार्किंग अतिआवश्यक है। देश-दुनिया भर में पर्यटक वर्ष भर सरोवर नगरी आते हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती हैं। निर्धारित फ्लेट्स मैदान पार्किंग भर जाने के बाद प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रूप से पार्किंग की व्यवस्था शहर से दूर करायी जाती है। पार्किंग दूर होने के कारण पर्यटकों को शहर-होटलों तक लाने व ले जाने शटल सेवा लगानी पड़ती है इसलिए जिलाधिकारी द्वारा सबल सार्थक प्रयास हैं कि शहर में ही पर्यटकों को एक सुव्यस्थित व सुविधाजनक पार्किंग मेट्रोपोल में…
-
इस तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया पैन कार्ड, तो लगेगा जुर्माना
आयकर विभाग ने सभी पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है। अगर आपने 31 मार्च तक यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। जानिए आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। यहां बाएं तरफ लिखे क्विक लिंक विकल्प के लिंक आधार पर क्लिक करें। नए खुले पेज…
