खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड : 5 आईपीएस अधिकारियो के तबादले

    उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर 5 आईपीएस अधिकारियों के किए गए तबादले , अभिनव कुमार को प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया, नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल बनाया गया, अरुण मोहन जोशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता पीएसी व बनाया गया, योगेंद्र सिंह रावत को एसएसपी देहरादून बनाया, गया तृप्ति भट्ट को एसएसपी टिहरी बनाया गया.

  • राष्ट्रीय

    दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट : दस साल में सबसे ठंडा रहा 17 दिसंबर

    दिल्ली समेत पूरा एनसीआर शीतलहर की चपेट में हैं। कारण है उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा,   मौसम विभाग ने आज दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज भी तापमान और गिर सकता है। दिनभर जबरदस्त ठंड रहेगी और शीतलहर भी चलने का अनुमान है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दस साल  सबसे  काम था  दोपहर 2 बजे बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। रात में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया…

  • उत्तराखंड

    किसान आंदोलन: अरविंद पांडे के ऊपर फेंकी चूड़ियां- जानिए क्या है मामला

    रुद्रपुर में मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान रैली में भाग लेने जा रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे पर कांग्रेसियों ने चूड़ियां फेंकी भाजपा सरकार किसान विरोधी है।   गुरुवार को भाजपा द्वारा किसान बिल के समर्थन में आयोजित किसान रैली में प्रतिभाग करने के लिये प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे काफिले के साथ अपनी विधानसभा से होकर गुजर रहे थे। तभी नेशनल हाईवे में  पहले से ही खड़े कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर व गदरपुर  कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी उनके  काफिले के सामने आकर केबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे  के ऊपर चूड़ियां फेंक दी।  आक्रोशित कांग्रेसियों ने अरविन्द पाण्डे सहित भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर…

  • उत्तराखंड

    श्री यशपाल आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने देवीधुरा कून पम्पिंग योजना का शिलांयास किया

    परिवहन, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री यशपाल आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने श्री ऐपाल देवता राजकीय इण्टर काॅलेज पटवाडांगर पहुॅचकर 189.38 लाख की लागत से बनने वाली देवीधुरा कून पम्पिंग योजना का शिलांयास किया। काबीना मंत्री श्री आर्य ने कहा कि हर घर में नल और हर नल में जल की संकल्पना को साकार किया जायेगा। श्री आर्य ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में पानी का सबसे अधिक महत्व है। परिवार में पेयजल की आपूर्ति हेतु महिलाऐं आज भी संघर्ष कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल पम्पिंग योजना के निर्माण से क्षेत्र के प्रत्येक घर में पर्याप्त पेयजल की…

  • उत्तराखंड

    Metro Rail Recruitment 2020: उत्तराखण्ड मेट्रो रेल में निकली सरकारी नौकरियां, जानिए कैसे करें आवेदन

    उत्तराखण्ड मेट्रो में सरकारी नौकरी के लिए  इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए  एक अच्छी  खबर है |  उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग कॉन्सट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूकेएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कॉर्पोरेशन द्वारा मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. 567/U.M-24/20-21) के अनुसार असिस्टेंट मैनेजर, पीआरओ, जेई, लीगल असिस्टेंट, सर्वेयर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखण्ड मेट्रो की ऑफिसियल वेबसाइट, ukmrc.org पर उपलब्ध कराये गये अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2021 निर्धारित की गयी है।…

error: Content is protected !!