-
उत्तराखंड में जल्द बनेगा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम प्रशिक्षण केंद्र-त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम का कहना है कि यह देश का पहला प्रशिक्षण संस्थान होगा और मानव वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश को इसकी सख्त जरुरत भी है समूचे उत्तराखंड में जगह जगह पर मानव वन्यजीव संघर्ष दिखता है कभी वन्यजीव मानव पर भारी है तो कभी मानव वन्यजीव पर सीएम आवास में सीड्स और हनीवेल सेफ स्कूल योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन मंत्रालय का अलग से गठन करने वाला भी उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। सीएम के…
-
उत्तराखंड में शीतलहर के लिए रहिए तैयार
उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। समूचे उत्तराखंड में ठंडा आम जान को बेहाल करेगा राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिल सकती है मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की…
-
उत्तराखंड के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद, जानिए वजह
खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों में इन उपभोक्ताओं के आधार नंबर अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें अपने पोर्टल से हटा दिया है। इसी वजह से उत्तराखंड में साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद हो गया है। नैनीताल जिले में 60 हजार यूनिटें हटाई गईं हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 55.50 लाख उपभोक्ताओं का ही आधार राशन कार्ड में अपडेट हुआ है। पूर्ति विभाग ने साढ़े छह लाख यूनिटों को पोर्टल से हटा दिया। अब इन यूनिटों पर राशन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बंटने वाले खाद्यान्न में सब्सिडी देती…
-
उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में इस सत्र के नहीं होंगे एग्जाम
देहरादून- शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस बार कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र में होम एग्जाम नहीं कराए जाएंगे खासकर सरकारी विद्यालयों में पांचवी से नवी और ग्यारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी है कि केवल बोर्ड की परीक्षाएं ही कराई जाएंगी। हिंदुस्तान अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार पांचवी छठी सातवीं आठवीं नवी और ग्यारहवीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी और उन्हें सीधे अगली क्लास में पास किया जाएगा इसके इतर प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी। हाई स्कूल इंटरमीडिएट की…
-
उत्तराखंड- गुलदार ने महिला को मार डाला, गांव में दहशत
पिथौरागढ़- उत्तराखंड में मानव व वन्यजीवों के बीच संघर्ष दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है और इन हमलों में मासूम लोग अपनी जान गवा रहे हैं अब पिथौरागढ़ के रसैपाटा इलाके में गुलदार ने खेत में घास लेने गई महिला को मार डाला जब तक ग्रामीण महिला की खोजबीन में मौके तक पहुंचते तब तक गुलदार ने शव का कुछ हिस्सा खा लिया था इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैली है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की देर शाम की है जब मोडी गांव में गांव की ही सरूली देवी उम्र 55 साल घर के पास खेत में गई थी बहुत देर हो जाने के बाद…