खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    All Weather Road: 1000 करोड़ से बनी रोड साल में 182 बार बंद

    किसी भी मौसम में बंद नहीं होने के दावे के साथ शुरू की गई  पिथौरागढ़-टनकपुर के बीच बन रही ऑलवेदर रोड की अवधारणा ही सवालों के घेरे में आ गई है। करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का यह प्रोजेक्ट हकीकत में यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। सरकारी आंकड़े ही बता रहे हैं कि यह महत्वाकांक्षी सड़क मलबा आने से साल में 182 बार बंद हुई। सड़क बंद होने से कई बार यात्रियों को 18-18 घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बंद होने से सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। सीमांत पिथौरागढ़ से चीन और नेपाल की सीमा लगी है। ऐसे में सामरिक महत्व…

  • उत्तराखंड

    जसुली देवी शौक्याणी की धर्मशाला का भूमिपूजन

    अल्मोड़ा। जिले में जसुली देवी शौक्याणी की धर्मशालाओं को अतिथि गृह के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को लमगड़ा ब्लॉक के गड़ापानी में धर्मशाला का भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू कर दिया गया। जिले के साथ ही कुमाऊं भर में यह पहली धर्मशाला का कार्य शुरू हुआ है। दानवीर के नाम से प्रसिद्ध जसुली देवी शौक्याणी ने डेढ़ सौ साल पहले अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों पर कई धर्मशालाओं का निर्माण कराया था। जसुली शौक्याणी उस जमाने में सर्वाधिक धनी महिलाओं में से थीं। एकमात्र बेटे की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति का कोई वारिश नहीं था। अंग्रेज कमिश्नर रैमजे के सुझाव…

  • उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बढ़ रही ठंड, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर

    पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड में दिन प्रति  दिन ठंड बढ़ रही है। इतना ही नहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मैदानी इलाकों काशीपुर, बाजपुर और जसपुर में घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे लो विजिबिलिटी के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते दिखे।

  • विशेष खबर 

    भावी डॉक्टरों का उत्‍तराखंड के कॉलेजों से मोहभंग

      हल्द्वानी – देश के भावी डॉक्टरों का प्रदेश के कॉलेजों से मोहभंग हो रहा  है। उत्तराखंड में  अन्य राज्यों की तुलना में अत्याधिक फीस लिए जाने का असर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दाखिलों पर साफ दिख रहा है। प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं। उत्तराखंड में तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें हल्द्वानी व श्रीनगर  में एमबीबीएस की 125-125 सीट हैं, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में 175 सीट हैं। इनमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया और शेष स्टेट कोटे की सीटें हैं। पिछले सालो से  ऑल इंडिया कोटा की सीट हर साल खाली रह जा रही हैं। …

  • उत्तराखंड

    जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

    तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।  सु्प्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उक्त फैसला  लेते हुए तेलंगाना के चीफ जस्टिस का ट्रांसफर कर दिया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस रवि मालिमथ ऐक्टिंग चीफ जस्टिस हैं अब जस्टिस आरएस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। 24 दिसंबर 1959 को जन्में जस्टिस चौहान ने 1980 में अमेरिका के आर्काडिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है 1983 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त हुए और 2015 में कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनाए गए। 2018 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संयुक्त हाईकोर्ट में…

error: Content is protected !!