-
कोरोना का कहरः दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित
राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। दिल्ली में कोरोना का यह तीसरा पीक है। इससे पहले जून में पहला और सिंतबर में दूसरा पीक आया था। पहले पीक के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं।लेकिन तीसरा पीक आते-आते रोजाना होने वाली मौतों में पिछले एक दिन का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 62,232 सैंपल की जांच में 12.03 फीसदी संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 5,03,084 हो गई है, जिनमें 4052,683…
-
उत्तराखंड – मौसम ख़राब रहने व बर्फबारी होने की संभावना
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में कई जगह आज बारिश हो सकती है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिर सकती है। जबकि निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों हल्की बारिश हो सकती है 23 और 24 नवंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
-
उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड कैबिनेट की आज की बैठक खत्म कैबिनेट में 13 प्रस्ताव आये , 2 तीन प्रस्ताव वापस हुए, 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कैबिनेट की बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि, ई ऑफिस के बारे में चर्चा हुई, सभी सरकारी डिपार्टमेंट आने वाले समय में ई ऑफिस के द्वारा काम करेंगे, यह विषय कैबिनेट में 10 पास हुए प्रस्तावों में नहीं था लेकिन इस पर चर्चा की गई, कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया, 1:- आवास नीति 2018 में संशोधन किया गया, नियमावली में कुछ नए बिंदु जोड़े गए,EWS में बनने वाले मकानों में मानक बदले गए, 2:- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी…
-
दिल्ली में अब शादियों में शामिल होंगे 50 मेहमान
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अब शादियों में सिर्फ 50 मेहमान ही बुलाए जा सकेंगे। पहले दिल्ली सरकार ने यह संख्या 200 तक बढ़ा दी थी। अब जब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने 200 मेहमानों की जगह 50 मेहमानों को बुलाने का एक प्रस्ताव एलजी को भेजा था, जिस पर उनकी मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी मनीष सिसोदिया ने दी है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि उपराज्यपाल ने शादियों में 50 लोगों के शामिल होने को मंजूरी दे दी है। यह जरूरी कदम था क्योंकि जितने ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे उतना ही खतरा बढ़ेगा। लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा लेकिन…
-
उत्तराखंड शासन ने अधिकारियों के किए तबादले
उत्तराखंड शासन ने 3 आईएएस 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये है आईएएस रामविलास यादव से अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग हटा कर आईएएस वंदना सिंह को अपर सचिव ग्रामीण विकास का जिम्मा दिया है आईएएस रोहित मीणा को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है पीसीएस नवनीत पांडे बने मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा व पीसीएस संजय कुमार को संयुक्त निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार दिया है