-
बर्फबारी के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए प्रातः 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद थे। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5.30 बजे शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए। बाबा केदार पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह डोली में विराजमान होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेंगे, जबकि 18 को बाबा केदार पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ…
-
कपाट बंद होने की पूजा में शामिल होंगे योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम पौने पांच बजे सीएम योगी ने तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बनाया गया आस्था पथ, संगम पर निर्मित घाट और केदारनाथ मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण को भी देखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें केदारनाथ में अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों व…
-
सैलानियों के लिए खुला राजाजी पार्क
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल दिया गया। पार्क में तेंदुए, हिरन, सांभर, हाथी, चीतल, मॉनिटर लिचार्ड, मोर्टन येलो, नील गाय, पेंगुलिन, शाही समेत कई जानवर हैं। पार्क में सात रेंज हैं। इनमें 4 रेंजों को पर्यटकों के लिए खोला जाता है। रविवार को मोहंड रेंज का गेट प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, मोतीचूर रेंज को गेट वार्डन कोमल सिंह और रानीपुर को गेट शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और चीला रेंज का गेट वार्डन ललता प्रसाद ने पर्यटकों के लिए खोला। पार्क वार्डन कोमल सिंह ने बताया कि पहले दिन 100 से अधिक पर्यटकों ने सफारी की। सबसे अधिक पर्यटकों ने चीला रेंज में सफारी की।…
-
शीत काल के लिए आज बंद होंगे गंगोत्री के कपाट
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का कार्यक्रम गंगोत्री धाम में सुबह से ही चल रही है। गंगोत्री मंदिर और गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर मां गंगा की दर्शन करने के लिए जनपद की प्रमुख देव डोलियां भी गंगोत्री धाम पहुंची हैं। हर्षिल घाटी के ग्रामीण भी कपाट बंद होने की अवसर पर गंगोत्री पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। आज आज दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गंगा की डोली गंगोत्री से ही शीतकालीन…
-
पूरा देश मना रहा रोशनी का पर्व दिवाली – राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी देशवासियो को बधाई
देश में आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, दीवाली के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देश को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली की शुभकामना देते हुए लोगों से प्रदूषण को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर…