-
दिवाली के साथ सर्दी की दस्तक, तेजी से गिर रहा है पारा
कोरोना संक्रमण के बीच दिवाली के साथ ही कड़ाके की ठंड भी दस्तक दे रही है । मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार उत्तर भारत के तमाम शहरों में पारा तेजी से नीचे गिरने लगा है। दिल्ली का तापमान भी 14 डिग्री पर पहुंच गया है। इसी के साथ वायु प्रदूषण की मार के साथ अब उत्तर भारत के कई इलाकों को अब शीतलहरी ठिठुराएगी। आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार हैं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल इलाकों समेत कानपुर, लखनऊ में खासी ठंडक महसूस होने लगी है। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री तक कम हो सकता है। कमोवेश यही हालात चडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के…
-
अपनी राशि के अनुसार करें सामान की खरीदारी, ये हैं दो शुभ मुहूर्त
इस बार धन तेरस और छोटी दिवाली 13 नवंबर को एक साथ पड़ रही है। आचार्य पं. शुभाष जोशी ने बताया कि खरीदारी के लिए दो मुहूर्त सबसे ज्यादा शुभ है। पहला मुहूर्त सुबह सात बजे से 10 बजे तक है जबकि, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त भी सूर्योदय से लेकर शाम छह बजे तक खरीददारी की जा सकती है। पं. जोशी ने बताया की धन तेरस से ही पंचपर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। सदियों से इस दिन धातुओं को खरीदने की परंपरा चली आ रही है। पुराणों में पृथ्वी को लक्ष्मी स्वरूपा कहा गया है। धातुएं पृथ्वी के गर्भ…
-
बित्त मंत्री का आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान – जानिए क्या है आपके लिए
कोरोना संकट और फिर लागू हुए लॉकडाउन की वजह से पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सही रास्ते पर लाने के लिए मोदी सरकार ने आज 2.65 करोड़ रुपये के एक और राहत पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल में आए आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत 3.0 का एलान कर दिया। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की शुरुआत की गई है जिससे देश में नए रोजगार का सृजन हो सके। इससे संगठित क्षेत्र में रोजगार को बल मिलेगा। पंजीकृत ईपीएफओ प्रतिष्ठान से जुड़ने वाले कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जो पहले ईपीएफओ से…
-
दीपावली पर कब कब है शुभ मुहूर्त जानिए
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के तीन मुहूर्त होते हैं। इन्हें प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। प्रदोष काल 14 नवंबर को सूर्य अस्त के बाद होगा। दोपहर एक बजे से वृषभ लगन होगा। स्वाति नक्षत्र 8.09 बजे रात्रि तक रहेगा। सायं 5.09 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। इसलिए शाम 5.30 से सायं 7.07 बजे तक गणेश पूजन और लक्ष्मी पूजन शुभ रहेगा। निशीथ काल रात्रि 08 बजे से रात 10.50 बजे तक होगा। अमृत मुहूर्त रात 10.30 बजे से होगा। इसमें महालक्ष्मी पूजन, कनक धारा पूजन, लक्ष्मी की विशेष पूजा की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य शुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि रात 8.50 से आधी…
-
सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से मौत
सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से मौत कुछ दिन पूर्व कोरोना से ही उनकी पत्नी की मौत हुई थी पत्नी की मौत के बाद से वो भी अस्वस्थ चल रहे थे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन…