-
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अच्छी पहल
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की प्रेरणा से राजकीय संपेक्षण गृह में वर्तमान मे मौजूद चार बच्चे दीपावली पर्व के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां (कैंडल) बना रहे है। इस प्रकार दीपावली के इस पर्व पर विकास के दीये से रोशन होती जिन्दगी के जरिये गरीब बच्चों को जहां मोम के दीये बनाने की महारत हासिल हुई वही उनमे आत्मविश्वास भी बढा है। बच्चों के इस हुनर का अवलोकन उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा द्वारा किया गया तथा मौके पर श्री मिश्रा ने लगभग पांच सौ रूपये की रंगबिरंगी कैंडल भी खरीदी तथा बच्चों के दीपावली के अवसर पर फल आदि भी दिये। वही महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र मे वर्तमान मे 12 परित्यक्ता,…
-
एमबीबीएस कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दून मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव डोईवाला कोतवाली के लच्छीवाला में रेलवे ट्रैक पर मिला। पटेलगनर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी भुवन पुजारी ने बताया कि मुनस्यारी पिथौरागढ़ निवासी जगत सिंह मर्तोलिया का पुत्र दीपराज (21) दून मेडिकल कालेज से एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष का छात्रा था। वह अपनी मां पुष्पा देवी के साथ पथरीबाग में किराये के मकान में रहता था। 8 नवंबर की दोपहर तीन बजे दीपराज बिना बताए घर से चला गया। रात नौ बजे पुलिस ने दीपरज की गुमशुदगी दर्ज कर सभी थाना पुलिस को सूचना दी। रात पौने ग्यारह बजे डोईवाला पुलिस को सूचना मिली…
-
दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन के डिजाइन में काम आया नैनीताल एरीज के वैज्ञानिक का शोध
दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन यानि थर्टी मीटर टेलीस्कोप ‘टीएमटी’ परियोजना में देश के वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसमें नैनीताल एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे व भारतीय खगोल भौतिक संस्थान के निदेशक डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमणियम के शोध पत्रों व अध्ययनों का उपयोग किया जा रहा है। नोबेल पुरुस्कार विजेता प्रो. एंड्रिया घेज के टीएमटी परियोजना में वैज्ञानिकों का बैक एंड उपकरणों और संभावित विज्ञान के लिए डिजाइन कार्य में भारत के दोनों वैज्ञानिक सहयोगी रहे हैं। इस शोध कार्य को तैयार करने में भारत के दोनों वैज्ञानिकों डॉ. शशिभूषण पांडे तथा डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमणियम के शोध कार्यों व अध्ययनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। टीएमटी के डिजाइन…
-
उत्तराखंड के इस शहर के बाजार में वाहनों के लिए जीरो जोन, जानिए शहर का डायवर्जन प्लान
कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में दीपावली के लिए यातायात पुलिस ने छोटे वाहनों एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए शहर का डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्जन प्लान आज से 14 नवम्बर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चन्द्रा ने बताया समस्त बड़े वाहन व समस्त रोडवेज, निजी, सिडकुल की बसें यथावत रूट प्लान के अनुसार ही आवागमन करेंगी। इसके अलावा मंगलवार से मुख्य बाजार में छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अगर रूट प्लान का उल्लंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे,…
-
बेरोजगारों को बड़ी सौगात- जानिए क्या है खास
स्थापना दिवस पर शिक्षक भर्ती के शासनादेश के रूप में प्रदेश के बेरोजगारों को बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा सचिव की ओर से सहायक अध्यापक प्राथमिक के खाली पदों पर भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों की भर्ती उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा अध्यापक (संशोधन) सेवा नियमावली 2019 की व्यवस्था के तहत की जाएगी। भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के लिए शासनादेश में 20 नवंबर 2020 की डेडलाइन भी तय की गई है। शिक्षा सचिव की ओर से कहा गया है कि सहायक अध्यापक प्राथमिक के खाली पदों पर जनपदवार पद विज्ञापित किए जाने की प्रक्रिया को…