-
डा. महिमा जोशी का निधन, शिक्षण जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्व विद्यालय के डीएसबी वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी की धर्मपत्नी डा. महिमा जोशी का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह एमबीपीजी हल्द्वानी में भूगोल की प्रोफेसर थीं। डा. महिमा जोशी के असामयिक निधन की सूचना पर शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई। हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर दिन पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। डा. जोशी के निधन पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी…
-
नैनीताल में 21 वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया
नैनीताल जनपद मुख्यालय मंे 21 वां राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शैलेहाॅल नैनीताल क्लब में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मंे उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों को शहरी विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री मदन कौशिक द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही चिकित्सा विभाग के कोरोना वार्यरस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकसित होता उत्तराखण्ड बातें कम काम ज्यादा नामक विकास पुस्तिका का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया। सर्वप्रथम प्रातः 9ः30 बजे जनपद प्रभारी श्री कौशिक, आयुक्त श्री अरविन्द सिह हृयांकी, आईजी श्री अजय रौतेला, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा, गणमान्यों द्वारा…
-
उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की अच्छी पहल – प्रदेश में टी-टूरिज्म को बढ़ावा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड प्रदेश में टी-टूरिज्म को बढ़ावा देगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में दो दर्जन स्थानों पर चाय बागानों और पर्यटक स्थलों में लकड़ी की हट्स बनाई जाएंगी। इन हटों में उत्तराखंड टी के साथ ही स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जाएगी। जिससे स्थानीय काश्तकारों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में चाय के बागान विकसित किए हैं। बोर्ड चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने जा रहा है। प्रदेश के उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने चाय बागानों के माध्यम से टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के निर्देश उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड को दिए हैं। मंत्री…
-
नैनीताल की सुंदरता बनाये रखने को संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल
नैनीताल – शहर में स्थित नाले नैनीताल शहर व झील की धमनियों के समान हैं। शहर में स्थित नाले आपदा के दौरान आपदा से बचाव, पेयजल आपूर्ति तथा पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र के साथ-साथ शहर के सामाजिक ताने-बाने से नालों का गहरा जुड़ाव है। इसके साथ ही आपदा से पूर्व यदि नालों की सफाई न हो और पानी का बहाव अवरूद्ध हो तो घरों तथा शहर को खतरा हो सकता है। इस प्रकार नाले शहर की भू-गर्भीय स्थिरता से भी जुड़े हुए हैं। सरोवर नगरी देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षण का केन्द्र है। यहाॅ बड़ी तादाद में सैलानी हर वर्ष घूमने आते है। नैनी झील सरोवर नगरी प्राकृतिक सौन्दर्य में…
-
प्रदेश के लाखों बच्चे शिक्षा से बंचित, आरटीई के तहत नही हो पाया एडमिशन
उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा राइट टू एजुकेशन एक्ट यानी आरटीई के तहत गरीब छात्रों को स्कूलों में दाखिला न दिलाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने सरकार पर निशाना साधा है , उन्होंने आरोप लगाया की अप्रैल 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में लाखों बच्चों को आरटीई के माध्यम से दाखिला मिलता था लेकिन इस सरकार ने अब तक एक भी बच्चे का आरटीआई के माध्यम से दाखिला नही दिलाया , अच्छा होता की गरीब बच्चों को भी ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिल सकता लेकिन ऐसा नही हुआ, यही नहीं निजी स्कूलों के छात्रों के भी सरकार ने लंबे समय से भुगतान राइट टू एजुकेशन एक्ट के…