खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    नौकरी छूटी -आजीविका का जरिया गेंदे के फूल को बनाया

    धौलछीना (अल्मोड़ा)। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद विपरीत परिस्थितियों में प्रवासी ने गांव में फूलों की खेती कर लोगों को रोजगार की राह दिखाई है। प्रवासी ने मेहनत और लगन से गेंदे के फूलों की खेती कर कमाई का जरिया खोज निकाला है। खेती कर उन्होंने नवरात्र के दौरान चितई मंदिर में स्टॉल लगाकर अच्छी कमाई भी की। अब लगन सीजन में भी अच्छा काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। भैंसियाछाना के दशाउधनियान गांव निवासी भूपाल सिंह देहरादून में निजी कंपनी में कार्यरत थे। कोरोना के दौरान हुए लॉकडाउन में उनकी भी नौकरी छूट गई। घर लौटने के बाद  विपरीत परिस्थितियों में भी भूपाल ने हार…

  • उत्तराखंड,  शिक्षा

    Uttarakhand Board: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने  विद्यार्थी स्कूल मे आएंगे 

    कोविड-19 की एसओपी का पालन कर दो नवंबर से नैनीताल जिले में सरकारी एवं अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में 10 और 12 वीं कक्षाएं विधिवत शुरू हो गई हैं लेकिन कई स्कूलों में अभी भी बच्चों की उपस्थिति बेहद कम है। इधर, उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के फार्म भेज दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए बुलाने की अलग-अलग तारीखें तय करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए हैं। उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के फार्म निकाल दिए हैं। बिना विलंब शुल्क के बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की अंतिम 10…

  • उत्तराखंड,  रुद्रप्रयाग

    तुंगनाथ मंदिर का संरक्षण करेगा एएसआइ

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्रतल से 3460 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर पंच केदार में से एक है। इसे तृतीय केदार माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि पांडवों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस मंदिर का निर्माण किया था। तुंगनाथ मंदिर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  विभाग अपने संरक्षण में लेने की तैयारी कर रहा है। इसकी स्वीकृति मिलने के साथ ही मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिल जाएगा। वहीं, मंदिर की दीवारों पर उभरी दरारों को भरने के लिए भी एएसआइ का देहरादून स्थित क्षेत्रीय कार्यालय प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसके तहत साइट प्लान तैयार करने को एएसआइ की टीम शुक्रवार…

  • उत्तराखंड

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर प्रहार- बंशीधर भगत

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सच को न तो सुन पाते हैं और न पचा पाते हैं। भाजपा इसकी निंदा करती है और इसके विरोध में पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी इसलिए नहीं की गई कि दो वर्ष पूर्व उनके विरुद्ध की गई शिकायत, जो आधारहीन पाए जाने बंद कर दी गई थी, में अब नए तथ्य सामने आए हैं। इसका मुख्य कारण अर्नब गोस्वामी द्वारा…

  • अंतर्राष्ट्रीय 

    US-ELECTION-2020 ह्वाइट हाउस के करीब पहुंचे बाइडन, ट्रंप को कोर्ट से राहत नहीं मिली

    अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी ह्वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप दूसरे कार्यकाल के लिए बने रहेंगे या जो बाइडन राष्ट्रपति चुने जाएंगे? इस सवाल के जवाब का इंतजार अमेरिका समेत पूरी दुनिया को बेसब्री से है। अब तक की मतगणना में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बाइडन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन प्रत्याशी ट्रंप के मुकाबले बढ़त बनाए हुए हैं। वह धीरे-धीरे ह्वाइट हाउस के करीब पहुंच रहे हैं और जीत के जादुई आंकड़े यानी 270 इलेक्टोरल वोट पाने के एकदम नजदीक हैं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक बाइडन 253 और ट्रंप 213 इलेक्टोरल कालेज वोट हासिल कर चुके हैं। पिछड़ रहे ट्रंप ने अब धांधली का आरोप लगाया है। उनका खेमा कोर्ट…

error: Content is protected !!