-
प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने विकास प्राधिकरणों को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन देकर उनसे अनुरोध किया है कि राज्य में जिन नगरों में विकास प्राधिकरण कार्य कर रहे हैं वहां प्राधिकरण समाप्त कर दिए जाएं, क्योंकि ये प्राधिकरण अपनी स्थापना के उद्देश्यों को पूरा नहीं कर सके हैं। बंशीधर भगत ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और इन दौरों में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व सामान्य जन की ओर से एक बड़ी शिकायत यह की गई कि राज्य में विभिन्न नगरों में जो विकास प्राधिकरण काम कर रहे हैं वे जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उनका…
-
US Election 2020 – तनाव और अनिश्चितता के बीच अमेरिका में मतदान
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान पूरा हो जाएगा, लेकिन इसका परिणाम आने में समय लग सकता है। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या ट्रंप दोबारा सत्ता में वापसी कर पाएंगे। कई राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार सकते हैं। इस बार जो बिडेन का पलड़ा भारी लग रहा है। अगर ऐसा हुआ तो 1992 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कोई राष्ट्रपति दोबारा नहीं चुना गया हो। मतदान अमेरिकी समयानुसार सुबह छह बजे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी। भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव में मतदान गुरुवार सुबह 6.30 बजे पूरा होगा। अमेरिका में मतगणना हर राज्य में…
-
गौला पुल के पिलर बहाव की जद में जिलाधिकारी के निर्देश पर SDM ने लिया जायजा
गौलापुल के पिलर नदी के पानी के बहाव की जद में आ गए हैं। पानी के बहाव की वजह से पुल के दो पिलरों को खतरा पैदा हो गया है ,खतरे को भांपते हुए एसडीएम विवेक रॉय ने समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ गौलापुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत व तकनीकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम विवेक रॉय ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड हल्द्वानी अशोक चौधरी, एसडीओ वन व सिंह मोलिया के साथ गौला पुल का औचक निरीक्षण…
-
KBC-12 अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट रेखा से मांगी माफी, जानिए क्यों
कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार के एपिसोड में रेखा रानी दूसरी कंटेस्टेंट थीं जो हॉट सीट पर बैठीं। रेखा का वीडियो क्लिप जब दिखाया गया तो उन्होंने खुद को लेकर काफी बातें बताईं। रेखा का वीडियो देखकर अमिताभ बच्चन भी हंसते हुए देखते हैं। रेखा इस दौरान बिग बी से कहती हैं कि मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं और मुझे बहुत बुरा लगा था जब आपने उन्हें फिल्म मोहब्बतें में डांटा था। बिग बी कहते हैं, अरे मैंने कहा बल्कि उन्होंने मुझे डांटा। इसके बाद रेखा कहती हैं, आपने फिल्म कभी खुशी कभी गम में उन्हें घर से बाहर ही निकाल दिया था। मुझे आप पर बहुत गुस्सा आया…
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगे सांसद अजय भट्ट
क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों का 05 नवम्बर को करेंगे शिलान्यास। नैनीताल जनपद के ओखल कांडा विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कें दूरस्थ बसे गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य करेंगी। प्रथम फेज निर्माण कार्य के लिए ढोली गांव से कैड़ा गांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है। दूसरी सड़क मोर नौला भिड़ापानी मोटर मार्ग किमी 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी…