खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
  • उत्तराखंड

    पेयजल मंत्री ने किया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

    प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नमामि गंगे परियोजना के तहत 55 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया। बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम 95 प्रतिशत  पूर्ण हो चुका है। यह प्लांट 15 साल तक पेयजल निगम के अधीन रहेगा. उसके बाद इसे जल संस्थान को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर का जो दूषित पानी कोसी नदी में गिर रहा है उसको यह प्लांट शुद्ध कर वापस कोसी नदी में छोड रहा है. उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से शहर के गंदे नाले के पानी को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक लाने संबंधित द्वितीय…

  • उत्तराखंड

    क्या है मजबूरी जो , सड़कों पर भीख मांग रहे व्यापारी

    हल्द्वानी देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने आज सरकार द्वारा व्यापारियों को कोई राहत न देने व बाजार को पूरी तरह खोलने की मांग की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी मै हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह के माध्यम से एक ज्ञापन भेज कर शीघ्र बाजार खोलने की मांग के साथ साथ राहत पैकेज की मांग की है। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप सड़क मै कटोरा लेकर जनता से भीख भी मांगी। व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार आज खोलो बाज़ार खोलो। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा…

  • उत्तराखंड

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक दिल्ली एम्स में भर्ती

    कोरोना से ठीक होने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक बार फिर दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है , जहां डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जा रही है कुछ दिन पूर्व ही केंद्रीय मंत्री निशंक कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर घर लौटे थे , स्वास्थ्य कारणों के चलते एक बार फिर से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है ।

  • उत्तराखंड

    विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा हो सकती है रदद्

    कोविड-19 महामारी के चलते लगातार दूसरे साल विश्व की सबसे बडी धार्मिक यात्रा कैलास मानसरोवर और आदि कैलास यात्रा को रद्द किया जा सकता है, यात्रा 12 जून से शुरू होकर सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह तक चलती थी ,कैलाश मानसरोवर यात्रा के न होने से कुमाऊं मंडल विकास निगम को करीब 4 से 5 करोड़ के राजश्व का नुकसान हो रहा है , जबकि हल्द्वानी काठगोदाम से लेकर पिथौरागढ़ , गुंजी तक के बीच यात्रा के पड़ाव में  काम करने वाले छोटे छोटे कारोबारियों को भी मायूस होना पड़ेगा । कोरोना महामारी ने उत्तराखंड को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक नुकसान भी पहुंचाया है, जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध कैलाश…

  • उत्तराखंड

    इम्यून बूस्टर जड़ी बूटियों के पौंधों को संरक्षित कर रहा हल्द्वानी वन अनुसन्धान केंद्र

    संक्रमण के दौर में खुद को बचाने में सबसे अहम योगदान होता है आपकी इम्युनिटी का यांनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का, यदि आपका इम्यून अच्छा नहीं होगा तो आपको कोई भी बीमारी जल्द अपनी चपेट में ले लेगी, अब सवाल यह उठता है की आप घर बैठे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढाएंगे ? तो इसके लिए आपको हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र आना होगा ,जहाँ औषधीय प्रजाति के पौधों को विकसित कर संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है, आजकल ऐसी दवाओं और वनस्पतियों का क्रेज़ बढ़ गया है जो आपके इम्यून को मजबूत बनाते हैं, हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र शुरू से ही वनस्पतियों पर बेहतर शोध…

error: Content is protected !!